ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, भाजपा
0
लालू प्रसाद को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए सहरसा और कुछ अन्य स्थानों पर जो रेफरल अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलवाये थे‚ वे उनकी पत्नी राबडी देवी के कार्यकाल में ही क्यों जर्जर होकर बंद हो गए। लालू प्रसाद ने जिस रेफरल अस्पताल का फोटो ट्वीट किया है‚ उसका निर्माण घटिया था और वहां डॉक्टर–नर्स की कोई व्यवस्था नहीं होने से वह उद्घाटन के बाद से ही बंद था। एनडीए सरकार आने पर उस परिसर में नया अस्पताल बना। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू–राबडी राज में ३०० करोड रुपये का दवा घोटाला होने का मामला विधान सभा में उठा था‚ लेकिन तत्कालीन सरकार ने घोटालेबाजों को बचाने के लिए इसकी सीबीआई जांच नहीं कराई। इस लूट का खामियाजा गरीब–मजदूर और महादलित समुदाय के उन मरीजों को भुगतना पडा‚ जो सरकारी अस्पतालों पर आश्रित थे। उन्होंने कहा कि लालू राज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्दशा के कारण महीने में औसतन ३९ मरीज आते थे। यानी वहां रोजाना केवल एक आदमी पहुंचता था। एनडीए सरकार ने डॉक्टर–नर्स–दवा का बेहतर इंतजाम किया‚ इसलिए आज स्वास्थ्य केंद्रों पर गरीबों की भीड लगती है। श्री मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के १५ साल के कार्यकाल में न तो कोई नया मेडिकल कालेज खुला और न नसिंर्ग कालेज खुला। उस समय नर्सं केरल से आती थीं‚ जबकि आज बिहार की बेटियां यहीं पढाई कर नर्स बन रही हैं। दूसरी तरफ एनडीए सरकार के समय ४ मेडिकल कालेज खुले‚ १३ नए बनने वाले हैं और पीएमसीएच को ऐसा विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है‚ जहां एयर एम्बुलेंस से मरीज को लाया जा सकेगा। लालू प्रसाद रेफरल अस्पताल‚ चरवाहा विद्यालय और लालटेन से आगे नहीं सोच पाये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
सामूहिक टीकाकरण अभियान ही कोरोना महामारी का एकमात्र रामबाण उपाय

सामूहिक टीकाकरण अभियान ही कोरोना महामारी का एकमात्र रामबाण उपाय

केरल के तट से टकराया दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

केरल के तट से टकराया दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend