ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनलॉक की शुरुआत होते ही बढ़े कोरोना केस, मौतों का आंकड़ा भी फिर 3 हजार पार

एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

UB India News by UB India News
June 4, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
अनलॉक की शुरुआत होते ही बढ़े कोरोना केस, मौतों का आंकड़ा भी फिर 3 हजार पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में 1 जून से अनलॉक की शुरुआत होते ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो गई है. अनलॉक के पहले दिन कई जगहों पर लोगों की लापरवाही देखने को मिली और इसका नतीजा यह है कि पिछले काफी दिनों से मिल रही राहत के बाद देश में आज फिर कोरोना के केस बढ़ गए हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1.32 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं. इतना ही नहीं, आज फिर मौतों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. बीते चार घंटे में कोरोना से एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा फिर 3 हजार के पार पहुंच गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,32,788 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. जबकि इससे पहले मंगलवार को भारत में कोरोना के 1,27,510 मामले आए थे, जो 54 दिनों में सबसे कम रहे. हालांकि बुधवार को लगातार 6वें दिन 2 लाख से कम केस आए हैं. 7 मई को देश ने दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बनाया था, तब एक दिन में 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे. अब इन नए मामलों के साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 2,83,07,832 हो गई है.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

देश में मौतों की संख्या में भी आज फिर बढ़ोतरी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 3207 मरीजों ने जान गंवाई है. जो मंगलवार के मुकाबले 412 अधिक हैं. मंगलवार को 2,795 मरीजों की मौत का आंकड़ा सामने आया था. भारत ने 21 मई को 4,529 मौतों के साथ कोरोना से रिकॉर्ड घातक परिणाम दर्ज किए थे. हालांकि इसके बाद से मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी. अब भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 3,35,102 हो गई है, जो कुल मरीजों का 1.18 फीसदी है.

राहत की बात यह है कि लगातार 20वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नए मामलों की संख्या से ज्यादा रही है. आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2,31,456 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. इसी के साथ अब तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 2,61,79,085 हो गई है. फिलहाल देश में रिकवरी दर 92.48 फीसदी हो गई है. इसके अलावा राहत की बात यह भी है कि देश में लगातार संक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या में 1,01,875 की कमी के साथ इनकी कुल संख्या घटकर 17,93,645 हो गई है. भारत में फिलहाल एक्टिव केस 6.34 फीसदी हैं.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 83 लाख 7 हजार 832
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 61 लाख 79 हजार
कुल एक्टिव केस- 17लाख 93 हजार 645
कुल मौत- 3 लाख 35 हजार 102
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में 10 मार्च के बाद से सबसे कम संख्या रही
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड के 14,123 नए मामले आए, जो 10 मार्च के बाद से सबसे कम है और 477 संक्रमित लोगों की मौत हुई हैं. राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,61,015 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 96,198 हो गई.

राज्य में 10 मार्च को कोविड के 13,659 मामले आए थे, जहां पिछले कुछ सप्ताह से मामलों में गिरावट देखी जा रही है. एक दिन पहले, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,077 नए मामले आए थे. कल 35,949 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 54,31,319 हो गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

Pfizer, Moderna जैसी विदेशी वैक्सीन जल्द भारत लाने के लिए बड़ा कदम, नहीं होगा अलग से ट्रायल

Pfizer, Moderna जैसी विदेशी वैक्सीन जल्द भारत लाने के लिए बड़ा कदम, नहीं होगा अलग से ट्रायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend