ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल

पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है. इसमें कहा गया है कि अब तक 346 पत्रकार कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन उन्हें लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों में स्पष्टता नहीं है. याचिका में कहा गया है कि कुछ राज्यों ने वैक्सीनेशन में पत्रकारों को भी प्राथमिकता देने की नीति ज़रूर बनाई है, लेकिन ऐसा राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए.

UB India News by UB India News
June 4, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, मीडिया
0
पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पत्रकारों को भी कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वारियर यानी अगली पंक्ति का योद्धा घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है. इसमें कहा गया है कि अब तक 346 पत्रकार कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन उन्हें लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों में स्पष्टता नहीं है. अगर इलाज से जुड़ी किसी सुविधा का एलान हो भी रहा है, तो सिर्फ सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए. इस विपत्ति काल में ऐसा नहीं होना चाहिए.

दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ परसेप्शन स्टडीज़ की निदेशक डॉ. कोटा नीलिमा की याचिका में कहा गया है कि इस साल अप्रैल और मई में हर दिन औसतन 4 पत्रकारों की मृत्यु कोरोना के चलते हुई है. लोगों तक समाचार पहुंचाने के लिए काम करने वाले इस वर्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है. कुछ राज्यों ने वैक्सीनेशन में पत्रकारों को भी प्राथमिकता देने की नीति ज़रूर बनाई है, लेकिन ऐसा राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए.

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की
याचिका में कोरोना पीड़ित पत्रकारों के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और निजी हस्पतालों में हुए खर्च की भरपाई की भी मांग उठाई गई है. वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद और वकील लुबना नाज़ के ज़रिए दाखिल इस याचिका में कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है. कहा गया है कि कोर्ट एक न्यूनतम मुआवजा तय कर दे, ताकि अलग-अलग राज्यों की नीति में बहुत ज़्यादा अंतर न हो.

कोरोना से मरने वाले लगभग 60 प्रतिशत पत्रकार के पास नहीं थी केंद्र या राज्य सरकार की मान्यता
याचिका में केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में घोषित ‘पत्रकार कल्याण योजना’ के बारे में भी बताया गया है. इसमें कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिवार को सहायता राशि देने की बात कही गई है लेकिन इसके माध्यम से सिर्फ सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए ही सुविधा दी जाएगी.

याचिकाकर्ता की तरफ से किए गए रिसर्च के मुताबिक कोरोना से मरने वाले लगभग 60 प्रतिशत पत्रकार ऐसे हैं, जिनके पास केंद्र या राज्य सरकार की मान्यता नहीं थी. पत्रकारों के लिए सुविधा तय करते समय मान्यता को लेकर भेदभाव नहीं होना चाहिए. जो किसी संस्था से न जुड़े हों, स्वतंत्र काम करते हों, उन्हें भी सुविधा मिले. मीडिया संस्थानों के लिए काम करने वाले टेक्निकल स्टाफ को भी पत्रकारों की ही तरह संरक्षण मिले.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

Next Post
Pfizer, Moderna जैसी विदेशी वैक्सीन जल्द भारत लाने के लिए बड़ा कदम, नहीं होगा अलग से ट्रायल

Pfizer, Moderna जैसी विदेशी वैक्सीन जल्द भारत लाने के लिए बड़ा कदम, नहीं होगा अलग से ट्रायल

बिहार में आज से लॉकडाउन-4 लागू, 2 बजे तक खुलेगी दुकानें वही कोरोना का रिकवरी रेट 97% के पार

बिहार में आज से लॉकडाउन-4 लागू, 2 बजे तक खुलेगी दुकानें वही कोरोना का रिकवरी रेट 97% के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend