ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती

UB India News by UB India News
June 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, शिक्षा
0
CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा का 1 जून को आएगा नया शेड्यूल

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को AIIMS में भर्ती कराया गया है. पोस्ट Covid कॉम्प्लिकेशन को लेकर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार, निशंक को आज सुबह एम्‍स ले जाया गया, वहां उन्‍हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है. 61 साल के रमेश पोखरियाल निशंक को इसी वर्ष अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. ट्वीट करके इस बारे में जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा था- मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा था शिक्षा मंत्रालय का सारा काम सामान्य तरीके से जरूरी सावधानियों के साथ चल रहा है.

आज होना था 12 वीं की परीक्षा पर फैसला

सीबीएसई 12वीं के लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य पर आज फैसला होना था. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस पर लिए फैसले की जानकारी देने वाले थे. घोषणा से पहले उन्हें प्रधानमंत्री को भी इसकी जानकारी देनी थी.

सूत्रों के मुताबिक परीक्षा होना तय, यह हो सकते हैं नियम
राज्यों, शिक्षा बोर्डों से अब तक मिले सुझाव के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट को पीएम को सौंप सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक 12वीं की परीक्षा होना तय है. करीब 18 से 20 महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा का होगा आयोजन. परीक्षा केंद्रों की संख्या दो गुना किया जाएगा.

इसके साथ ही 18 साल या उसे अधिक उम्र के परीक्षार्थियों, परीक्षा केंद्रों में तैनात होने वाले अध्यापकों, कर्मचारियों का प्राथमिकता के आधार वैक्सीनेशन किया जाएगा. इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के इंतजाम होंगे और परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की संख्या भी कम होगी.

गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थमती नजर आ रही है. पिछले 24 घंटों में देश में कोविड संक्रमण के 1 लाख 27 हजार 510 मामले सामने आए हैं. इस अवधि में 2795 मरीजों की मौत हुई है. देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 044 हो गई. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 18 लाख 95 हजार 520 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार 19वें दिन संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या नए मामलों से अधिक रही है. देश में अभी तक 2 करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 2,55,287 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
मोदी सरकार के विरुद्ध एकपक्षीय अभियान चलाने से तो यह मूल लक्ष्य दुष्प्रभावित होगा…

मोदी सरकार के विरुद्ध एकपक्षीय अभियान चलाने से तो यह मूल लक्ष्य दुष्प्रभावित होगा...

विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर ऑनलाइन विचार संगोष्ठी का आयोजन

विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर ऑनलाइन विचार संगोष्ठी का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend