ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना से अनाथ बच्चों को हर माह 1500 रुपये

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
कोरोना से अनाथ बच्चों को हर माह 1500 रुपये
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की देखभाल राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में रहने वाले वैसे बच्चे‚ जिनके माता–पिता दोनों की मृत्यु हो गई है अथवा इनमें से कम से कम एक की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है‚ उन्हें ‘बाल सहायता योजना’ के अंतर्गत १८ वर्ष की उम्र होने तक १५०० रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल नेटवकिग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा‚ ‘राज्य में रहने वाले वैसे बच्चे और बच्चियों जिनके अभिभावक नहीं हैं‚ उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी।

सरकार की ओर से ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का भी प्रबंध किया गया है। अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर नामांकन कराया जाएगा। गौरतलब हो कि शनिवार को ही केंद्र सरकार ने कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए पीएम केयर फंड से कई योजनाओं का ऐलान किया। इस योजना के तहत मोदी सरकार कोरोना से अपने माता–पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक में मदद करेगी। सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनका हेल्थ बीमा भी किया जाएगा। इस तरह के बच्चों के नाम पर सावधि जमा योजना शुरू की जाएगी और पीएम केयर्स कोष से एक विशेष योजना के तहत इसमें योगदान दिया जाएगा ताकि १८ वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रत्येक के लिए १० लाख रुपए का कोष बनाया जा सके। इस कोष का इस्तेमाल १८ वर्ष के बाद अगले पांच वर्षों तक उन्हें मासिक वित्तीय सहयोग देने में किया जाएगा ताकि उच्च शिक्षा के वर्षों में वे अपनी निजी जरूरतों को पूरा कर सकें। २३ वर्ष की उम्र में निजी और पेशेवर इस्तेमाल के लिए उन्हें एक निश्चित धन राशि दी जाएगी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

उधर‚ रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार द्वारा की गयी घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने अपील की कि कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए सरकार के साथ–साथ समाज भी आगे आये। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में समाज के हर समर्थ व्यक्ति को कम से कम दो बेसहारा हुए बच्चों का खर्च उठाने के लिए आगे आना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि परिवार के पालक सदस्य की कोरोना से मौत होने पर बेसहारा हुए बच्चों को सहारा देने के लिए पैकेज की घोषणा कर प्रधानमंत्री ने भारत का भविष्य बचाने की बड़ी पहल की। इससे अनाथ बच्चों को १८ वर्ष की उम्र तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी‚ उनका दाखिला केंद्रीय विद्यालयों में कराया जाएगा‚ खर्च सरकार उठायेगी और उनके २३ साल के होने पर मासिक सहायता के लिए फंड दिया जाएगा। वहीं बिहार सरकार ने ऐसे बच्चों को बाल सहायता में शामिल करते हुए उनकी मासिक सहायता राशि १००० रुपये से बढा कर इसे १५०० रुपये कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
क्षतिग्रस्त सड़़कों व पुलों की मरम्मत 15 जून से पहले हो

क्षतिग्रस्त सड़़कों व पुलों की मरम्मत 15 जून से पहले हो

मनरेगा से लगाये जाएंगे दो करोड पौधे

मनरेगा से लगाये जाएंगे दो करोड पौधे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend