ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनरेगा से लगाये जाएंगे दो करोड पौधे

UB India News by UB India News
May 31, 2021
in जदयू, पटना, पर्यावरण
0
मनरेगा से लगाये जाएंगे दो करोड पौधे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बढते पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखकर बिहार सरकार वन एवं हरित आच्छादन को बढाने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। वित्तीय वर्ष २०२१–२२ में मनरेगा योजना के तहत दो करोड पौधे लगाने का लक्ष्यग्रामीण विकास विभाग ने रखा है। इसकी तैयारी विभाग द्वारा शुरू की जा चुकी है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने चर्चा के दौरान बतायी।

मंत्री श्री कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत सामाजिक वानिकी योजना अंतगंर्त राज्य के सभी ३८ जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाकर इस वित्तीय वर्ष में दो करोड पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें डे़ढ़ करोड काष्ठ पौधे एवं ५० लाख फलदार पौधे शामिल हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग की सडकों के किनारे वृक्षारोपण‚ जल सरंक्षण संचयन संरचनाओं के किनारे वृक्षारोपण एवं निजी भूमि पर वृक्षारोपण पर फोकस किया जाएगा। विगत वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजना के तहत १.२० करोड पौधे लगाए गए थे। विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने निजी भूमि पर वृक्षारोपण की चर्चा करते हुए बताया कि निजी भूमि पर काष्ठ अथवा फलदार दोनों पौधे लगाए जा सकते हैं। फलदार पौधों में आम‚ लीची‚ जामुन‚ कटहल‚ आंवला‚ बेल‚ नींबू‚ अमरूद आदि का चयन स्थल विशेष की जलवायु एवं मि^ी के आधार पर किया जा सकता है। निजी भूमि पर लगाये जाने वाले पौधों से प्राप्त लकडी एवं फल पर भूमि मालिक का ही हक होगा। एक परिवार के पास २०० पौधों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर २ से ३ परिवारों को एक इकाई यानी २०० पौधे लगाये जाने का प्रावधान मनरेगा योजना में किया गया है ताकि छोटे किसानों को भी इसका लाभ मिल सके। अनुमान्य श्रेणी के व्यक्तियों की निजी भूमि पर लगाये गये पौधों की सुरक्षा हेतु गेबियन के साथ ही सिंचाई हेतु चापाकल अथवा ट्राली से पटवन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। निजी भूमि के मामले में यदि दो ईकाई के क्लस्टर २०० मीटर की दूरी के अन्दर उपलब्ध हो तो उन दो इकाइयों के लिए एक चापाकल का प्रावधान किया जा सकता है। निजी भूमि पर क्लस्टर की अनुपलब्धता की स्थिति में एक इकाई पर भी एक चापाकल का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त पौधों की देखभाल हेतु वनपोषकों की मजदूरी भुगतान का प्रावधान है।

RELATED POSTS

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
बच्चों की परवरिश का फैसला राष्ट्र हित में :सिन्हा

बच्चों की परवरिश का फैसला राष्ट्र हित में :सिन्हा

आंकडो की बाजीगरी से आम लोगों की जान आफत में: जाप

आंकडो की बाजीगरी से आम लोगों की जान आफत में: जाप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend