ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीसीसीआई की ओर से बड़ा फैसला ,आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में ही होंगे

UB India News by UB India News
June 2, 2021
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर
0
बीसीसीआई की ओर से बड़ा फैसला ,आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में ही होंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईपीएल 2021 को लेकर बीसीसीआई की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. बीसीसीआई ने तय कर लिया है कि आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में ही होंगे. साथ ही ये भी फैसला लिया गया कि अगर सितंबर अक्टूबर में आईपीएल के बचे हुए मैच होते हैं तो उसके लिए बीसीसीआई बाकी देशों के क्रिकेट बोर्ड से बात करेगा, ताकि खिलाड़ियों की उपलब्धता तय की जा सके. बीसीसीआई की एजीएम में ये भी फैसला हुआ कि टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए बीसीसीआई आईसीसी से कुछ समय मांगेगा. आईसीसी की बैठक दो दिन बाद ही यानी एक जून को होनी है. माना जा रहा है कि इसमें आईसीसी टी20 विश्व कप के आयोजन स्थल पर चर्चा के बाद फैसला ले सकता है. बीसीसीआई का कहना है कि टी20 विश्व कप को लेकर वह जुलाई तक का वक्त और चाहता है, जिसमें अभी करीब एक महीने का वक्त बचा हुआ है.

बता दें कि आईपीएल 14 के बचे हुए मैच अब यूएई में ही होंगे. इसको लेकर राजीव शुक्ला ने तस्वीर अब साफ कर दी है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कह दिया है कि आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में ही होंगे. इसको लेकर संभावना तो पहले से ही जताई जा रही थी, लेकिन अब पक्का हो गया है. आईपीएल 2021 के अब तक 29 मैच हो चुके हैं और 31 मैच बाकी हैं. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये बचे हुए मैच कब होंगे, संभावना है कि सितंबर से लेकर अक्टूबर तक आईपीएल के बचे हुए मैच कराए जा सकते हैं.

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

बीसीसीआई की एसजीएम भी आज हो रही है. इस वर्चुअल बैठक में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को लेकर आखिरी फैसला होना है. साथ ही घरेलू सीजन पर भी चर्चा के बाद फैसले के आसार नजर आ रहे हैं. कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के कारण आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था. अब माना जा रहा है कि आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर से लेकर अक्टूबर के बीच कराए जा सकते हैं. हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है. भारत में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा होगी जो अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जा सकता है. ऐसा समझा जाता है कि बीसीसीआई इंग्लैंड सीरीज के एक दिन बाद 15 सितंबर से आईपीएल के शेष मैचों में करा सकता है. यह टूर्नामेंट यूएई में हो सकता है. आईपीएल के शेष मुकाबले 20 या 22 दिनों में पूरे कराए जा सकते हैं. इस दौरान ज्यादातर मुकाबले डबल हेडर के रूप में खेले जाएंगे जिससे आईपीएल को जल्द खत्म किया जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कब तक इंतजार करना होगा?

जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कब तक इंतजार करना होगा?

कोरोना से अनाथ बच्चों को हर माह 1500 रुपये

कोरोना से अनाथ बच्चों को हर माह 1500 रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend