ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मौत के आंकड़े और श्मशान का सच……….

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, दुर्घटना, पटना, बक्सर
0
बक्सर और यूपी के बलिया व गाजीपुर में 24 घंटे में 206 शव गंगा से निकाले गए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में कोरोना मामलों में सरकारी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही पटना हाईकोर्ट में सरकार की ओर से सोमवार को दो रिपोर्ट पेश की गई। एक मुख्य सचिव की और एक पटना के प्रमंडलीय आयुक्त की ओर से। मुख्य सचिव की रिपोर्ट राज्य में कोविड-19 के आंकड़े थे तो प्रमंडलीय आयुक्त की रिपोर्ट में बक्सर में गंगा में मिली लाशों का ब्योरा था।

चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 मार्च से 13 मई के बीच बक्सर में कोविड से केवल छह मौतें हुई हैं। जबकि पटना के प्रमंडलीय आयुक्त की रिपोर्ट में दर्ज है कि 5 से 14 मई के बीच बक्सर के श्मशान घाट पर 789 लाशें जलाई गईं। चीफ जस्टिस संजय करोल एवं जस्टिस एस कुमार की खण्डपीठ ने शिवानी कौशिक की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दोनों रिपोर्ट में बक्सर में हुई मौतों के आंकड़ों को विरोधाभासी पाया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

कोर्ट के सवाल पर महाधिवक्ता ने जवाब के लिए मांगा समय
कोर्ट ने महाधिवक्ता ललित किशोर से पूछा कि कोविड की दूसरी लहर में जहां मात्र 6 मौतें ही रिपोर्ट में हैं, वहां के श्मशान में पिछले 10 दिनों में 789 लाशें कैसे जलाई गई हैं? महाधिवक्ता ने इस मामले में स्वास्थ्य महकमे से दोबारा आंकड़े मांगने की बात कहते हुए समय मांगा। इसके बाद खंडपीठ ने राज्य सरकार से कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण भी तलब किया । कोर्ट ने पूछा है कि बक्सर जिले में गत 1 मार्च से 13 मई तक कोविड के कितने एक्टिव मरीज रहे? जिन छह कोरोना मरीजों की मौत की बात सरकार ने बताई है वो कहां के हैं? इन सभी बिंदुओं पर सरकार को 19 मई तक जवाब देना है।

सामान्य तौर पर रोज 35 अंतिम संस्कार लेकिन 10 मई को ही 106
पटना के प्रमंडलीय आयुक्त के हलफनामे के अनुसार बक्सर में पांच मई से 14 मई 2021 के बीच कुल 789 शव जलाए गए हैं। सबसे अधिक 106 शव 10 मई को जले। 5 मई को 102 शव जलाए गए। इस दौरान हर दिन 50 से अधिक शव बक्सर में जलाए गए हैं। उपरोक्त सभी दाह संस्कार बक्सर के मुक्ति धाम, चरित्रवन में हुए हैं। बक्सर में स्थानीय और अगल बगल के जिलों से रोजाना अमूमन 30-35 शव दाह संस्कार के लिए आते रहे हैं।

बक्सर में तैरते हुए शव उत्तर प्रदेश से आये थे
गत 10 मई को कुल 71 शव मिले, जिसमें अधिकांश सड़े गले अवस्था में थे। तब बिहार और यूपी के गाजीपुर सीमा पर गंगा की ऊपर से आती धार में “महाजाल” बिछाया गया। नतीजतन 11 और 12 मई को क्रमशः 6 और 4 शव जाल में फंसे मिले जिससे पुष्टि हुई कि सारे शव यूपी से बह कर आये हैं। सारे शवों के आने की वीडियो रिकार्डिंग भी हुई है और पोस्ट मार्टम करवा कर डीएनए सैम्पल भी इकट्ठा किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना हाईकोर्ट में बक्सर में गंगा किनारे बहते शवों को लेकर जो सुनवाई हुई उसमें अदालत को सरकारी आंकड़ो में विरोधाभास दिखा. मुख्य सचिव द्वारा दाखिल किए गए जवाब में बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर में एक से 13 मई के बीच बक्सर में केवल छह मौते हुई हैं. वहीं दूसरी ओर पटना आयुक्त की एक रिपोर्ट ने अदालत में विवाद को तब जन्म दिया जब आयुक्त की रिपोर्ट में बताया गया कि पांच मई से 14 मई के बीच बक्सर के सिर्फ एक घाट पर 789 शवों का दाह-संस्कार हुआ है. दोनों रिपोर्ट में विरोधाभास के कारण पैदा हुए विवाद को हाईकोर्ट ने 19 मई यानी बुधवार तक स्पस्ट करने का निर्देश दिया है.
सुनवाई के दौरान राज्य के मुख्य सचिव और पटना के आयुक्त द्वारा दायर शपथ पत्र में विरोधाभास को देखते हुए नये सिरे से सही शपथ पत्र दायर करने का निर्देश मुख्य सचिव और पटना के आयुक्त को दिया है. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने इस मामले को लेकर दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया. कोर्ट ने इन दोनों पदाधिकारियों से कहा कि वे इस बात का विस्तृत शपथ पत्र दायर कर कोर्ट को बताए कि आप दोनों के शपथ पत्र में विरोधभास क्यों है.

कोर्ट ने पूछा कि बक्सर में पहली मार्च, 2021 से लेकर 18 मई तक कितनी लाशों का दाह संस्कार किया गया, उसकी विस्तृत जानकारी कोर्ट को दी जाये.कोर्ट में पटना के प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा जो शपथ पत्र दायर किया गया उसमें कहा गया है कि पिछले दस दिनों में बक्सर में करीब 900 लाश को जलाया गया है.

900 लाश के आंकड़े पर कोर्ट ने पूछा कि जो लाशें पिछले दस दिनों में जलाई गई है, उसमें कोरोना से मरने वालों की संख्या कितनी है. मरने वालों में किस उम्र वर्ग के कितने लोग थे.इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि ऐसी बात नही है कि सभी लाशें हिन्दू की ही होगी.उसमे मुस्लिम भी होंगे और उसे दफनाया भी गया होगा. इसकी पहचान की गई या नही. इस संबंध में विस्तृत शपथ पत्र कोर्ट को तीन दिनों के अंदर दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
‘तौकते’ की ताकत ,गुजरात के तट से टकराया

‘तौकते' की ताकत ,गुजरात के तट से टकराया

नारदा केस: मंत्रियों समेत ममता के चारों नेताओं की जमानत रद्द, TMC बोली- मोदी सरकार से बर्दाश्त नहीं हो रही हार

नारदा केस: मंत्रियों समेत ममता के चारों नेताओं की जमानत रद्द, TMC बोली- मोदी सरकार से बर्दाश्त नहीं हो रही हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend