ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब एम्बुलेंस खरीद पर भी राज्य सरकार देगी अनुदान

UB India News by UB India News
May 13, 2021
in Lokshbha2024, कैबिनेट, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब एम्बुलेंस खरीद पर भी राज्य सरकार देगी अनुदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब लाभुकों को एम्बुलेंस खरीद पर भी राज्य सरकार अनुदान देगी। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि योजना में संशोधन करते हुए एम्बुलेंस क्रय के लिए अनुदान को जोडा गया है। इस पर मंगलवार को मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिल गई है। इस योजना की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये योजना की हुई समीक्षा
बुधवार को इस योजना की समीक्षा के लिए परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में तथा सचिव परिवहन विभाग के उपस्थिति में सभी जिला परिवहन पदाधिकारी की बैठक हुई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई तथा इसमें निर्देश दिए गए कि इस योजना को पारदर्शिता पूर्ण तरीके से लागू किया जाए। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस की उपलब्धता को बढाया जाना आवश्यक है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बीमार व्यक्तियों को चिकित्सा हेतु स्वास्थ्य केंद्रों तक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत एंबुलेंस क्रय के लिए अनुदान का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत १०६८ एंबुलेंस के लिए योग्य लाभुकों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए १६ मई तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। १६ मई तक कोई भी इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले आठवें चरण में जिन लोगों ने आवेदन दिए हैं उन्हें नए आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी‚ केवल अपना विकल्प लिखित रूप में बीडीओ के यहां समर्पित करना पडेगा कि वह इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं। प्रत्येक प्रखंड में एक अनुसूचित जाति तथा एक अत्यंत पिछडा वर्ग से लाभांवति होंगे।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

आठवें चरण में आये १३००० आवेदन
आठवें चरण में १३००० लोगों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आठवें चरण में जिन आवेदकों ने आवेदन किया है उनमें से इच्छुक आवेदकों से एंबुलेंस के क्रय का विकल्प प्राप्त किया जाएगा। एंबुलेंस के क्रय से संबंधित नए एवं पूर्व में प्राप्त आवेदनों के आधार पर कोटिवार एवं उपलब्ध रिक्ति के अनुरूप वरीयता सूची बनाई जाएगी। इस संबंध में सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को बडे अस्पताल जाने में परेशानी नहीं होगी यह सभी एंबुलेंस ऑक्सीजन युक्त तथा बेसिक चिकित्सा सुविधा के साथ होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस की कमी काफी समय से थी इस योजना के आ जाने से यह कमी कम होगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ–साथ चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध हो पाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में पूर्व से ३६००० लोगों को वाहन उपलब्ध करवाया जा चुका है। यह सभी अपने अपने क्षेत्र में रोजगार के साथ–साथ लोगों को आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
प्रदेश में हुई ऑक्सीजन की किल्लत अब हमेशा के लिए समाप्त होने वाली है: संजय

प्रदेश में हुई ऑक्सीजन की किल्लत अब हमेशा के लिए समाप्त होने वाली है: संजय

पप्पू की नीतीश सरकार से साठगांठः राजद

पप्पू की नीतीश सरकार से साठगांठः राजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend