ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के आरोप में पप्पू यादव ‘गिरफ्तार

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, अन्य विपक्ष, अपराध, खास खबर, पटना
0
लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के आरोप में पप्पू यादव ‘गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के पटना के उत्तरी मंदिरी स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस पहुंची. लगातार लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर रहे पप्पू यादव को पुलिस ने नियमों का पालन करने को लेकर चेतावनी दी. इधर, पूरे राज्य में ये बात आग की तरह फैल गई कि जाप सुप्रीमो को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.

पटना आईजी ने कही ये बात
पप्पू यादव के समर्थकों की ओर से ये कहा गया कि जाप नेता को पटना स्थित उनके निजी आवास पर बुद्धा कॉलोनी थाना के प्रभारी ने हाउस रेस्ट कर लिया है. हालांकि, इस संबंध में पटना के आईजी ने एबीपी न्यूज को फोन पर बताया कि पप्पू यादव को पहले भी आग्रह और आगाह किया गया था. लेकिन वो हर बार नियमों को नहीं तोड़ने का भरोसा देते हैं, फिर गाइडलाइन तोड़ कर निकल जाते हैं. ऐसे में पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इधर, हंगामा बढ़ता देख बुद्धा कॉलनी थाना पुलिस ने उन्हें और उनके कुछ सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उन्हें गांधी मैदान थाने लेकर जा रही है. इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर दी है. गौरतलब है कि पप्पू यादव बिहार में लागू लॉकडाउन के दौरान बगैर अनुमति के पूरे बिहार में सभी जगह जा रहे हैं. पुलिस बार-बार उन्हें लॉकडाउन के नियमों का पालन करने बोल रही है लेकिन वह रोज निकल रहे हैं.

गिरफ्तारी के समय पप्पू अपने समर्थकों के साथ बैठकर रणनीति बना रहे थे कि वे आज किन-किन इलाकों में और किस-किस अस्पताल में जाएंगे। हाल में पप्पू यादव लगातार कोरोना काल में अस्पताल, श्मशान और अलग-अलग जिलों में घूमकर कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे थे। सरकार के काम पर सवाल उठा रहे थे। 7 मई की शाम में छपरा पहुंचकर उन्होंने BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवास पर 25 से अधिक एंबुलेंस ढंककर रखने का मामला उजागर किया था। जो काफी सुर्खियों में रहा था।

पप्पू ने रूडी पर केस दर्ज करने की मांग की थी। बाद में छपरा में पप्पू पर ही केस दर्ज हो गया। इसके बाद पटना में भी कोरोना गाइडलाइन को लेकर पप्पू पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर पहले से भी कई केस चल रहे हैं।

पप्पू पर एक और FIR दर्ज होगी
मजिस्ट्रेट के बयान पर पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाना में भी FIR दर्ज होगी। पटना के SSP उपेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार आज भी पप्पू PMCH के कोविड वार्ड में चले गए थे। जबकि ऐसा नहीं करना है। वे लगातार बगैर पास के घूम रहे थे। उनका दूसरे जिलों में भी आना-जाना जारी था। अब वे पटना से मधेपुरा जाने वाले थे। वहां के SP ने कल ही इस मामले में बात की थी। इसलिए आज यह कार्रवाई की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
भीड़ कैसे बन रही है कोरोना वायरस फैलने की वजह

भीड़ कैसे बन रही है कोरोना वायरस फैलने की वजह

WHO ने कोरोना के भारतीय स्वरूप को चिंताजनक श्रेणी में रखा

WHO ने कोरोना के भारतीय स्वरूप को चिंताजनक श्रेणी में रखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend