ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोर्ट की सुनवाई पर नहीं रोकी जा सकती मीडिया कवरेज, चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट ने कहा

UB India News by UB India News
May 7, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, मीडिया, राष्ट्रीय
0
मीडिया को हायर अदालतों में रिपोर्टिंग से रोका नहीं जा सकता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मद्रास हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के खिलाफ चुनाव आयोग की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. चुनाव आयोग ने कोर्ट से ये मांग की थी कि वो मीडिया को भी निर्देश दे कि वह इस तरह के मामलों में कोर्ट के औपचारिक आदेश को ही रिपोर्ट करे. जजों की मौखिक टिप्पणी को लिखकर अपनी खबर को सनसनीखेज न बनाए. चुनाव आयोग की इस अर्जी पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा है कि मीडिया की आजादी सिर्फ औपचारिक आदेश रिपोर्ट करने तक सीमित नहीं है, वो सुनवाई की पूरी प्रकिया ( मौखिक टिप्पणियों) को भी रिपोर्ट कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट तो लाइव स्ट्रीमिंग तक की इजाजत देते हैं. गुजरात हाईकोर्ट में भी ऐसा है.

जस्टिस चंद्रचूड़ ने आदेश में कहा कि कोरोना महामारी को हैंडल करने में हाइकोर्ट का अहम रोल रहा है, दूसरी ओर इलेक्शन कमिशन है, जो 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव कराता रहा है. उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि कोविड 19 के बढ़ते केस के मद्देनजर मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणिया थी, पर ये टिप्पणिया सख्त थी. ऐसी टिप्पणियां करने में सावधानी बरतने की जरूरत है, जिनका गलत मतलब निकाला जा सकता है. हालांकि ये टिप्पणियां आदेश का हिस्सा नहीं है, लिहाजा उन्हें हटाने का कोई सवाल ही नहीं बनता. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि कोर्ट की सुनवाई (मौखिक टिप्पणियों) की रिपोर्टिंग से मीडिया को नहीं रोका जा सकता. ये न्यायापालिका की जवाबदेही के लिए जरूरी है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

दरअसल, पिछले महीने मद्रास हाईकोर्ट ने कोरोना संकट के बीच चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग को कड़ी फटकार लगाई थी. मद्रास हाईकोर्ट ने तीखी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग को कोरोना प्रकोप के लिए ‘सबसे गैर जिम्मेदार संस्था’ करार दिया था. हाईकोर्ट ने यहां तक कहा था कि आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को मीडिया में छापा गया था. जिस पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई थी.

चुनाव आयोग ने मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका पर दायर कर मांग थी कि देश में बढ़ते कोरोना के मामले के पीछे आयोग को दोषी ठहराने वाली कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों को मीडिया में छापने से रोका जाए. हालांकि हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बच्चों पर असर डाल सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता , देश में आज 4.12 लाख नए मामले, 3980 की मौत

बच्चों पर असर डाल सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता , देश में आज 4.12 लाख नए मामले, 3980 की मौत

केरल में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, बुधवार को आए हैं 41000 से ज्यादा मामले

केरल में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, बुधवार को आए हैं 41000 से ज्यादा मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend