ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में अबतक 2 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस

देश में पिछले चौबिस घंटों में जहां एकबार फिर से 3.5 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं वहीं दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन 3 लाख ये ज्यादा मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।

UB India News by UB India News
May 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस का एक बेहद आक्रामक रूप देशभर में तबाही मचा रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.

3 मई तक देशभर में 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 08 हजार 390 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 33 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.63 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 66 लाख 13 हजार 292
कुल एक्टिव केस- 34 लाख 47 हजार 133
कुल मौत- 2 लाख 22 हजार 408
महाराष्ट्र में 30 दिन में पहली बार नए मामलों की संख्या 50,000 से कम
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई. महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है. राज्य में कोविड के 567 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,851 हो गई.

महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 के आसपास दर्ज की गई थी. संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच अप्रैल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की थीं, जिन्हें बाद में 15 मई तक विस्तार दिया गया है.

दिल्ली में संक्रमण दर दूसरे दिन भी 30 प्रतिशत से कम
राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं. संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई. यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है. राजधानी में रविवार को 61,045 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 18,043 संक्रमित पाए गए. यह 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम आंकड़ा है जब 16,699 लोग संक्रमित मिले थे.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से कम है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में 30 दिन में पहली बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 50,000 से कममहाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 567 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,851 हो गई। महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 के आसपास दर्ज की गई थी। संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने पांच अप्रैल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की थीं, जिन्हें बाद में 15 मई तक विस्तार दिया गया है।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में सोमवार को 2,11,668 नमूनों की जांच के साथ ही अब तक 2,78,64,426 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके मुताबिक, सोमवार को 59,500 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक 40,41,148 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में उबरने की दर 84.7 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। इस बीच, मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,624 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,621 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में कोविड-19 के 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 13,372 हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बीजेपी नेता, सीबीआई जांच का अनुरोध

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बीजेपी नेता, सीबीआई जांच का अनुरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend