ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लॉकडाउन, वैक्सीनेशन, अस्थायी अस्पताल” : COVID के कहर के बीच US के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट की भारत को सलाह

UB India News by UB India News
May 7, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
लॉकडाउन, वैक्सीनेशन, अस्थायी अस्पताल” : COVID के कहर के बीच US के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट की भारत को सलाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बेलगाम बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के चीफ मेडिकल सलाहकार एंथनी फाउची ने सोमवार को देशव्यापरी लॉकडाउन (Lockdown), व्यापक टीकाकरण अभियान और बड़े पैमाने पर अस्थायी अस्पतालों के निर्माण का सुझाव दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में फाउची ने कहा, “यह सभी के लिए बहुत स्पष्ट है कि भारत में हालात बहुत गंभीर हैं.” फाउची को दुनिया के प्रमुख संक्रमक रोग विशेषज्ञों में से एक माना जाता है.

डॉक्टर फाउची ने कहा, “जब आपके यहां बहुत सारे लोग संक्रमित हो रहे हैं… सभी की देखभाल के लिए पर्याप्त क्षमता की कमी है; जब आपके पास अस्पताल में बेड की कमी हो और ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी चीजों की किल्लत हो, तो स्थिति वास्तव में बहुत ही हताशाजनक बन जाती है. यही कारण है कि हम महसूस करते हैं कि दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस संकट से निकलने में वे किस हद तक मदद कर सकें.”

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

भारत के हालातों पर करीब से नजर रखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सरकार को भारत की मदद के लिए तैयार किया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक ने कहा कि कुछ कदम हैं, जिन्हें भारत को तत्काल, मध्यम अवधि और दीर्षअवधि में उठाना चाहिए.

फाउची ने कहा, “फिलहाल सबसे पहले, भारत को जितना संभव हो ज्यादा से लोगों का टीकाकरण करना चाहिए. इसके लिए वह भारत में विकसित दोनों वैक्सीन के साथ अन्य आपूर्तिकर्ताओं से भी वैक्सीन खरीद सकते हैं. जैसे अमेरिका… रूस… जो भी देश और जो भी कंपनी वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए तैयार हो उससे आपूर्ति कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “लेकिन वर्तमान में जो तत्काल समाधान है, और मैं जनता हूं कि भारत उसे पहले से कर रहा हैं. इसलिए मैं कोई नहीं चीज नहीं बता रहा, जो आप पहले से नहीं कर रहे हैं. कुछ दिन पहले भी मैंने सुझाव दिया था और मैं मानता हूं कि भारत के कुछ हिस्से ऐसा कर रहे हैं, वे लॉकडाउन लगा रहे हैं.”

फाउची ने कहा, “चूंकि अन्य देशों में, उदाहरण के लिए चीन ने पिछले साल क्या किया, ऑस्ट्रेलिया ने क्या किया जब उनके यहां प्रकोप ज्यादा था या अन्य देशों ने क्या किया, उन्होंने एक निश्चित समय के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया. आपको 6 महीने के लिए लॉकडाउन नहीं करना है. आप कुछ हफ्तों के लिए लॉकडाउन कर सकते हैं. जब आप लॉकडाउन करते हैं तो आप अच्छी तरह से जानते हैं कि महामारी के प्रकोप की गतिशीलता पर रोक लगती है और संक्रमण का ट्रांसमिशन कम होता है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
24 घंटे में रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, एक्टिव केस 18 लाख के पार ,1,501 ने गंवाई जान

देश में अबतक 2 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend