ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

24 घंटे में 174 संक्रमितों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 82 की गई जान

UB India News by UB India News
May 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना से सोमवार को बिहार में 174 लोगों की मौत हो गयी। 42 की मौत पटना में हुई, जबकि 132 की मौत बिहार के अन्‍य जिलों में हो गयी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार राज्‍य में इलाज के दौरान 82 लोगों की मौत हुई है।

मगध, भोजपुर और सारण में 59 लोग की कोरोना से जान चली गई। गया में नौ, सीवान और बेगूसराय में आठ-आठ, रोहतास में छह के अलावा नालंदा और वैशाली में पांच-पांच की मौत तो गई। भोजपुर और बक्सर में चार-चार, अरवल में तीन, सारण, गोपालगंज और कैमूर में दो-दो तथा जहानाबाद में एक को कोरोना ने लील लिया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

उत्तर बिहार के जिलों में सोमवार को कोरोना ने मौत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कुल 46 लोगों की मौत हुई है। 20 लोगों की मौत मुजफ्फरपुर जिले में हुई। इनमें 16 लोगों की मौत एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में हुई, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में चार ने दम तोड़ दिया। पश्चिम चंपारण में बंदी समेत 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दरभंगा में कुल सात मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से पांच ने डीएमसीएच में दम तोड़ा है। दो की मौत निजी अस्पताल में हुई है। समस्तीपुर में चार संक्रमितों ने दम तोड़ा है। पूर्वी चंपारण में तुरकौलिया के इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मधुबनी में दो और सीतामढ़ी में एक पीड़ित की मौत हुई है।

कोसी, पूर्वी बिहार व सीमांचल में सोमवार को कोरोना से 27 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। भागलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में पिछले 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें दो भागलपुर के और दो बांका जिले के रहनेवाले थे। मधेपुरा में सात लोगों की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना है। जमुई व लखीसराय में तीन-तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।

वहीं, खगड़िया में व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी समेत चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। न्यायिक दंडाधिकारी की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई। सुपौल में दो, किशनगंज में एक और पूर्णिया में तीन लोगों की कोरोना से मौत की सूचना है।

नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पताल में पटना के १२ कोरोना संक्रमित सहित १७ कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़़ दिया। बड़़ी संख्या में एक साथ मरीजों के मरने से अस्पताल में हाहाकार मच गया है। मरने वालों में मौजीपुर‚ फतुहा‚ पटना निवासी ४५ वर्षीय राज नारायण प्रसाद‚ कंकड़़बाग‚ पटना निवासी ३० वर्षीय राजीव कुमार‚ मिरजापुर‚ औरंगाबाद निवासी ७६ वर्षीया चंद्रावती देवी‚ सीवान निवासी ६० वर्षीय अरुण कुमार तिवारी‚ रानीपुर‚ चकिया बाइपास‚ पटना निवासी ७० वर्षीय विजय कुमार‚ बुद्धाचक‚ परसा‚ पटना निवासी ६६ वर्षीय विभूति प्रसाद‚ कंकड़़बाग‚ पटना निवासी ६४ वर्षीया मीरा शरण‚ दक्षिण टोला‚ सीवान निवासी ७२ वर्षीय अवध किशोर प्रसाद‚ पश्चिम दरवाजा‚ पटना सिटी निवासी ९१ वर्षीय राम लखन सिंह‚ दानापुर‚ पटना निवासी ७७ वर्षीया श्यामा देवी‚ नखास पिंड़‚ पटना सिटी निवासी ५८ वर्षीय सत्येन्द्र कुमार‚ धनहर‚ वार्ड़ नंबर–१ एकंगरसराय‚ नालंदा निवासी ४७ वर्षीया इंदू देवी‚ गोगरी‚ जमाल खगडि़़या निवासी ४२ वर्षीया शिव कुमारी‚ हलकपुर‚ सिपारा‚ पटना निवासी ७३ वर्षीय विंध्याचल मिश्रा‚ मीठापुर‚ पटना निवासी ४५ वर्षीय अमर शेखर‚ एमआईजी कॉलोनी‚ लोहियानगर‚ पटना निवासी ५४ वर्षीय अशोक कुमार एवं सकरी गली‚ आलमगंज‚ पटना सिटी निवासी ५३ वर्षीय सुनील कुमार हैं। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह एवं एपिडे़मियोलॉजिस्ट ड़ा. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर सरकार के गाइड़लाइन के मुताबिक इलाज किया जा रहा था। चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीजों की मौत हो गयी। इस अस्पताल में अब तक ४७६ कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है। साथ ही‚ ३० से अधिक कोरोना संदिग्ध मरीजों की भी मौत हुई है।
एनएमसीएच में कोरोना के ३७ मरीज भर्ती‚ २१ ने बीमारी को दी मात
नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पपताल में कोरोना के ३७ नए मरीजों को भर्ती किया गया है‚ जबकि २१ मरीज बीमारी को मात देकर घर वापस लौट गए हैं। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह एवं एपिडे़मिलॉजिस्ट व नोड़ल पदाधिकारी ड़ॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में ३७ मरीजों को भर्ती कर उनलोगों का उपचार किया जा रहा है। सोमवार को २१ मरीजों को डि़स्चार्ज कर दिया गया।
आईजीआईएमएसः २४ घंटे में ८ कोरोना संक्रमितों की मौत
आईजीआईएमएस में इलाज के दौरान २४ घंटे में ८ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि ३७ नए कोरोना संक्रमित मरीजों को एड़मिट किया गया। इलाज के बाद स्वस्थ हुए १९ लोगों को अस्पताल से डि़स्चार्ज कर दिया गया। मेडि़कल सुपरिटेंडेंट सह कोविड़–१९ के नोड़ल ऑफिसर प्रो. मनीष मंड़ल ने बताया कि वर्तमान में १६१ कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में एड़मिट हैं और सभी को सुचारू रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। अस्पताल में एड़मिट मरीजों में से ६० आईसीयू और ३० को वेंटिलेटर पर रख कर इलाज किया जा रहा है। अब आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमितों के लिए २७० बेड़ः आईजीआईएमएस में सोमवार से कोरोना संक्रमितों को एड़मिट करने के लिए १२० बेड़ बढ़ा दिए गए हैं। यह वार्ड़ ब्लॉक के तीसरे तल पर जनरल सर्जरी वार्ड़ में शुरू किया गया है। यह जानकारी मेडि़कल सुपरिटेंडेंट प्रो मनीष मंड़ल ने दी। उन्होंने बताया कि पहले से संस्थान में १५० बेड़ पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा था। विदित हो कि १५ अप्रैल से आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू किया गया था। १५ अप्रैल को म् ५० बेड़ पर कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू किया गया था।

पटना एम्स में सोमवार को १२ लोगों की मौत कोरोना से हो गई जबकि २३ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एड़मिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं। कोरोना नोड़ल आफिसर ड़ॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में राजीव नगर के ७५ वर्षीय जगत नारायण सिंह‚ धनबाद की ६८ वर्षीय प्रमिला सिन्हा‚ शेखपुरा के ६६ वर्षीय त्रिभुवन शर्मा‚ कदमकुआं के ६६ वर्षीय रवि भूषण‚ गौरेया मठ की ८० वर्षीय सरोज सिन्हा‚ बोरिग रोड़ के ८२ वर्षीय संजय कुमार सिन्हा‚ दीघा की ५० वर्षीय विभा शर्मा‚ मुंगेर के ६२ वर्षीय सुबोध कुमार सिन्हा‚ लखीसराय के ४८ वर्षीय विनोद कुमार वर्मा‚ दीघा के ५२ वर्षीय सुनील कुमार सिन्हा‚ पत्रकार नगर की ६० वर्षीय पुष्पा देवी जबकि हनुमान नगर के ५८ वर्षीय रानेन कुमार सिन्हा की मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड़ में २३ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है‚ जिसमें पटना के सबसे ज्यादा १८ लोगों समेत सारण‚ वेस्ट बंगाल‚ सिवान समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में १० लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डि़स्चार्ज कर दिया गया। वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड़ में एड़मिट कुल ३३२ मरीजों का इलाज चल रहा था ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
राज्य में 12 हजार के पार नये मामले, 56 की गई जान

कोरोना की दूसरी लहर मई के मध्य में चरम पर पहुंचेगी, नेशनल कमेटी ने केंद्र को किया था आगाह

लॉकडाउन, वैक्सीनेशन, अस्थायी अस्पताल” : COVID के कहर के बीच US के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट की भारत को सलाह

लॉकडाउन, वैक्सीनेशन, अस्थायी अस्पताल" : COVID के कहर के बीच US के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट की भारत को सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend