ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहरों में सैनिटाइजेशन की होगी व्यवस्थाः तारकिशोर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, भाजपा
0
शहरों में सैनिटाइजेशन की होगी व्यवस्थाः तारकिशोर

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शहरों को बेहतर नगरीय सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धताओं में शामिल है। स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के साथ–साथ शहरों को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। उप मुख्यमंत्री एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पटना‚ भागलपुर‚ दरभंगा‚ मगध एवं मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद् के तहत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शहरों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्’ेश्य से बस स्टैंड‚ ऑटो स्टैंड हेतु भूमि चि्ह्तित कर उसके निर्माण की कार्यवाही की जानी है। कई ऐसे शहरी निकाय हैं‚ जहां भूमि की अनुपलब्धता के कारण अब तक बस एवं ऑटो स्टैंड का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को अविलंब भूमि की उपलब्धता का प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने शहरी निकायों में सम्राट अशोक भवन के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। इस क्रम में कार्य चल रहा है‚ परंतु ऐसे कई शहरी निकाय हैं‚ जहां भूमि की अनुपलब्धता के कारण निर्माण अवरुद्ध है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस दिशा में विशेष अभिरुचि लेते हुए प्राथमिकता के तौर पर संबंधित जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता से समन्वय स्थापित कर भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें एवं तत्संबंधी प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें। समीक्षा के दौरान गोगरी जमालपुर नगर परिषद् में २०१६ से ही सम्राट अशोक भवन के निर्माण की राशि लगभग एक करोड पैंतीस लाख पडी हुई पाई गई‚ जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रधान सचिव को इस मामले में जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उक्त समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रमंडल के अनुश्रवण हेतु विभागीय स्तर से नोडल पदाधिकारी बनाये गये थे‚ परंतु कतिपय पदाधिकारियों के स्थानांतरण के कारण इसे पुनव्यवस्थित करने की जरूरत है। उन्होंने नये सिरे से नोडल पदाधिकारी नामित करने हेतु प्रधान सचिव को निर्देश दिए। साथ ही समुचित अनुश्रवण हेतु विभागीय स्तर से प्रमंडलवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व चुनौतीपूर्ण है और आपके सहयोग एवं संवेदनशीलता से हम नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधा मुहैया कराने में कामयाब होंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ११७ नये शहरी निकाय बनाए गए हैं‚ जिनमें १०९ नगर पंचायत एवं ०८ नगर परिषद् शामिल हैं। इन नए शहरी निकायों में भी उसी प्रक्रिया के अनुरूप मास्क का वितरण किया जाना है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित नगर निकाय अपने अतिरिक्त प्रभार वाले नए शहरी निकायों में अपने स्टाफ के माध्यम से सवæ कराकर अपने संसाधनों से मास्क का आवश्यक वितरण सुनिश्चित करायें। इस आशय का निर्देश भी भेज दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग दौरान अनुपस्थित कार्यपालक पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने के भी निर्देश दिए।
आज की बैठक में पटना‚ मगध‚ भागलपुर‚ दरभंगा और मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत नगर परिषद् द्वारा संचालित नाला उडाही‚ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)‚ शहरी नल का जल निश्चय योजना‚ शहरी पक्की नाली गली निश्चय योजना‚ सैनिटाइजेशन‚ स्ट्रीट लाइट‚ मोक्षधाम‚ वेंडिंग जोन‚ मास्क वितरण इत्यादि अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्य मुख्यालय से प्रधान सचिव आनंद किशोर‚ बुडको के प्रबंध निदेशक रमण कुमार‚ उप सचिव केड़ी प्रोज्ज्वल एवं अन्य वरीय विभागीय अधिकारी सहित क्षेत्रीय स्तर से पटना‚ भागलपुर‚ दरभंगा‚ मगध और मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारीगण‚ सिटी मैनेजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार का तेजी से नुकसान कर रहे नीतीशः तेजस्वी

बिहार का तेजी से नुकसान कर रहे नीतीशः तेजस्वी

लालू प्रसाद को जेल से बाहर आने का रास्ता हुआ साफ ,झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद जेल से बाहर निकले लालू प्रसाद यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend