ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

24 घंटे में 67 मौत, 11801 नए केस

UB India News by UB India News
April 29, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
24 घंटे में 67 मौत, 11801 नए केस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के बढ़ते रफ्तार को अब जांच घटाकर रोका जा रहा है। आंकड़ों की गणित के लिए जांच का आंकड़ा भी हर दिन कम ज्यादा हो रहा है। रविवार को 100491 लोगों की जांच कराई गई थी तब 12795 नए मामले आए थे। सोमवार को जांच का आंकड़ा 80461 पर सिमट गया, जिससे संक्रमितों की सूची भी 11801 पर थम गई। लेकिन मौत ने संक्रमण के दिन-प्रतिदिन खतरनाक होने की पोल खोल दी है। 24 घंटे में प्रदेश में 67 लोगों की जान चली गई है, इसमें पटना में 27 लोगों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। सीएम नीतीश कुमार ने हर दिन एक लाख जांच का आदेश दिया है, लेकिन विभाग आए दिन आंकड़ों की बाजीगरी करता है।

बिहार में बढ़ा एक्टिव मामला, घट गया रिकवरी रेट

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

बिहार में सोमवार को 80461 लोगों की जांच में कुल 11801 नए मामले आए हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 415397 हो गई है जबकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या 323514 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। यह संख्या अब 89660 हो गई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2222 हो गई है और रिकवरी रेट भी गिरकर 77.88 पहुंच गया है।

बिहार में ऐसे बढ़ रहा कोरोना का खतरा

बिहार में कोरोना का खतरा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 24 घंटे में कुल 11801 नए मामले आए हैं जिसमें पटना में सबसे अधिक 2720 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसमें एक दर्जन से अधिक जिले हर दिन काफी संवेदनशील होते जा रहे हैं। सोमवार को अररिया में 100, अरवल में 116, औरंगाबाद में 550, बेगूसराय में 549, भागलपुर में 379, भोजपुर में 170, बक्सर में 154, पूर्वी चंपारण में 220, गया में 665, गोपालगंज में 500, जहानाबाद में 365, कटिहार में 102, खगड़िया में 231, लखीसराय में 105, मधेपुरा में 139, मधुबनी में 115, मुंगेर में 263, मुजफ्फरपुर 337, नालंदा में 306, नवादा में 132, पूर्णिया में 384, रोहतास में 201, सहरसा में 433, समस्तीपुर में 264, सारण में 568, सीतामढ़ी में 111, सीवान में 181, सुपौल में 274, वैशाली में 224 और पश्चिमी चंपारण में 460 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार के अलग अलग जिलों में बाहर से आए 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आज भी मौतों का सिलसिला जारी

पटना के PMCH में बीते 24 घंटों में पांच जबकि NMCH में 16 मरीजों की मौत हो गई। कल इस अस्पताल में 11 मरीजों की जान चली गई थी। गया के मगध मेडिकल कालेज में बीते 12 घंटे में आठ की मौत हो गई है। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के निरीक्षण अनुभाग में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रंजीत कुमार की मौत कोरोना से हो गई। वे पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित थे। उनकी मां भी संक्रमित हैं। वे पटना के कंकड़बाग में अशोक नगर, रोड नंबर 13 में रहते थे। शेखपुरा के SP कार्तिकेय शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद वे होम आइसोलेशन में हैं।

एम्स में कोरोना से पांच लोगों की मौत

पटना एम्स में सोमवार को पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 27 नये कोरोना मरीजों को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स में मुन्ना चक के 58 वर्षीय मनोज कुमार, गर्दनीबाग की 45 वर्षीय उषा देवी, उत्तर प्रदेश के 73 वर्षीय वृजभूषण सिंह वघेल, हारून नगर के 84 वर्षीय शमीम अहमद और कंकड़बाग की 67 वर्षीय शकुंतला देवी की मौत कोरोना से हो गयी है.

पीएमसीएच : कोरोना से छह मरीजों की गयी जान

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है. कोरोना ने अब भयानक रूप अख्तियार कर लिया है. सोमवार को पीएमसीएच में छह मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी. इसमें सबसे अधिक पांच मरीज पटना के रहने वाले थे. 24 घंटे के अंदर सभी मरीजों की मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद मरीजों की हालत गंभीर हो गयी थी, सभी को आइसीयू व ऑक्सीजन सिलिंडर पर रखा गया था.

जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि पीएमसीएच में मंगलवार को 21 नये कोरोना के मरीजों को भर्ती किया गया है. इसमें पटना सबसे अधिक पटना के 14 मरीज शामिल हैं. वहीं नौ मरीजों ने कोरोना को मात दी. वर्तमान में 106 मरीज पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती हैं. 90 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जबकि 25 मरीज आइसीयू पर हैं.

एनएमसीएच : कोरोना संक्रमित 16 मरीजों की मौत

एनएमसीएच में सोमवार को चार व रविवार रात को भी 12 मरीजों की मौत हो गयी. रविवार को जिन मरीजों की मौत हुई है, पटना के 67 वर्षीय अनूप कुमार, 71 वर्षीय पटना निवासी विश्वनाथ प्रसाद, पटना सिटी निवासी 53 वर्षीय अजीत कुमार गुप्ता, सबलपुर पटना निवासी 27 वर्षीय अजय कुमार, राजीव नगर रोड पटना निवासी 63 वर्षीय दीपक लाल, गर्दनीबाग पटना के 57 वर्षीय मनोज कुमार, गया के 52 वर्षीय अमिया भूषण चंद्र, सीतामढ़ी के 46 वर्षीय राजीव कुमार, सुल्तानपुर पटना के 54 वर्षीय पृथ्वी राज, खगौल दानापुर के 53 वर्षीय मनोज कुमार विश्वकर्मा व पटना की ही 60 वर्षीय सुधा कुमारी शामिल हैं.

सोमवार को लंगूर गली पटना सिटी निवासी 61 वर्षीय सुशील कुमार सोनी, चैलीटाड़ आलमगंज 90 वर्षीय सत्य नारायण सिंह, न्यू जगनपुरा आरके नगर 50 वर्षीय वीरेंद्र कुमार व छावा बाजार मुंगेर के 59 वर्षीय हेमंत कुमार साह की मौत हो गयी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
2 मई के नतीजों से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, जीत के जश्न पर लगाई रोक

2 मई के नतीजों से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, जीत के जश्न पर लगाई रोक

केंद्र सरकार ने राज्यों को लॉकडाउन लगाने के लिए नई एडवायजरी जारी की

केंद्र सरकार ने राज्यों को लॉकडाउन लगाने के लिए नई एडवायजरी जारी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend