ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनएमसीएच में 24 मरीजों ने तोड़़ा दम ,24 घंटे में बिहार में 54 लोगों की जान

UB India News by UB India News
April 24, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
एनएमसीएच में 24 मरीजों ने तोड़़ा दम ,24 घंटे में बिहार में 54 लोगों की जान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शुक्रवार को भी कोरोना लोगों की जान पर भारी पड़ा है। 24 घंटे में बिहार में 54 लोगों की जान इलाज के दौरान चली गई है। अकेले नालंदा मेडिकल कॉलेज में ही 24 लोगों की मौत जबकि पटना मेडिकल कॉलेज में 9 लोगों की जान गई है। इस बीच 12672 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें पटना टॉप पर है। यहां आंकड़ा अब 2801 पहुंच गया है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 76419 हो गई है।

पटना में जारी है मौत का तांडव

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

पटना में मौत का तांडव जारी है। पटना मेडिकल कॉलेज और नालंदा मेडिकल कॉलेज के साथ एम्स में भी मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज में 24 लोगों की मौत हुई। हर घंटे मौत का आंकड़ा एक का है। पटना मेडिकल कॉलेज में 9 लोगों की जान चली गई है। NMCH में वर्ष 2021 में मौत का सबसे बड़ा का आंकड़ा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

ऐसे बढ़ रहे हैं मामले

पटना में सबसे अधिक 2801 मामले आए हैं। अररिया में 118, अरवल में 127, औरंगाबाद में 748, बेगूसराय में 607, भागलपुर में 375, भोजपुर में 112, बक्सर में 181, दरभगंगा में 98, पूर्वी चंपारण में 203, गया में 816, गोपालगंज में 128, जमुई में 223, जहानाबाद में 191, कैमूर में 153, कटिहार में 216, खगड़िया में 253, लखीसराय मेुं 133, मधेपुरा में 168, मधुबनी में 229, मुंगेर में 383, मुजफ्फरपुर में 704, नालंदा में 347, पूर्णिया 389, रोहतास में 396, सहरसा में 129, समस्तीपुर में 224, सारण में 617, सीवान 279, सुपौल में 214, वैशाली में 340 और पश्चिमी चंपारण में 354 लोग संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार बिहार के विभिन्न जिलों में बाहर से आए 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शुक्रवार को कोरोना के कुछ अपडेट:

  • IAS अधिकारी रविशंकर चौधरी की कोरोना से मौत हो गई। रविशंकर चौधरी स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव थे। वे अरवल के DM भी रह चुके थे। काफी दिनों से पटना AIIMS में भर्ती थे।
  • पूर्व राजद विधायक कुंती देवी (67 वर्ष) का निधन हो गया। PMCH में इलाज के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं। कुंती देवी गया के अतरी विधानसभा की पूर्व विधायक थीं। 23 जनवरी 2021 को कुंती देवी को जदयू कार्यकर्ता सुमीरक यादव हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
  • कैमूर के जिला कल्याण पदाधिकारी की भी कोरोना से मौत हो गई। वे पिछले तीन-चार दिनों से पीड़ित थे। शुक्रवार सुबह उन्हें सदर अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था, वहीं दोपहर में इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिहार में कोरोना से बीते 24 घंटे में 121 संक्रमित लोगों की मौत हो गयी। इनमें 38 की मौत पटना, जबकि 83 लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने 54 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है। पटना के तीन बड़े अस्पतालों में कुल 38 लोगों की जान चली गई। एनएमसीएच में 24, पटना एम्स में 5, पीएमसीएच में 9 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी।

मगध, सारण और भोजपुर में 38 लोगों की जान चली गई। वैशाली के दो और सीवान के एक की मौत पटना में हो गई। जिलों में आज सबसे अधिक मौत रोहतास में हुई, जहां 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। गया में में छह लोगों को कोरोना ने लील लिया। सीवान में पांच, वैशाली में तीन, बेगूसराय में तीन, औरंगाबाद में तीन, गोपालगंज में दो, नालंदा में दो, नवादा में दो, बक्सर में दो, कैमूर में एक और जहानाबाद में एक कोरोना की चपेट में आ गए।

उत्तर बिहार में कोरोना से 24 लोगों की जान चली गई। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में नौ लोगों की जान चली गई। इनमें छह की मौत एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में हुई जबकि अन्य तीन की मौत शहर के निजी अस्पतालों में हो गई। दरभंगा मेडिकल कॉलेज में चार संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें तीन मधुबनी के और एक सुपौल के रहने वाले थे। समस्तीपुर में रेलवे अस्पताल दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में सात लोगों की मौत हो गई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में तीन और शिवहर में एक व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

कोसी, पूर्वी बिहार में कोरोना से 21 की जान गई। मधेपुरा मेडिकल कालेज में शुक्रवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार और अररिया के एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, किशनगंज के दो लोगों की मौत हो गई। सुपौल में एक और व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। लखीसराय में पांच लोगों की मौत की सूचना है। इनमें किऊल रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक बुकिंग क्लर्क व प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। जमुई में दो और बांका में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बीते 24 घंटे में भागलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। मृतकों में तीन भागलपुर और एक-एक बांका व मुंगेर जिला निवासी थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
बिहार में कोरोनाः श्मशान में एक-एक दिन की वेटिंग; डोम बोला- मशीन से जलाइएगा, तो नंबर कल मिलेगा

बिहार में कोरोनाः श्मशान में एक-एक दिन की वेटिंग; डोम बोला- मशीन से जलाइएगा, तो नंबर कल मिलेगा

IGIMS में होगा कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज

IGIMS में होगा कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend