ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IGIMS में होगा कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज

UB India News by UB India News
April 24, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
IGIMS में होगा कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में संक्रमितों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आईजीआईएमएस में कोविड–19 के सभी संक्रमितों का इलाज मुफ्त में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय सेवाओं एवं दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में उपलब्ध वेंटीलेटर को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य सरकारी प्रयास अथवा निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से सुनिश्चित किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया कि 18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहारवासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

आईजीआईएमएस में कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड मार्कर जांच के लिए पांच हजार रुपये देने पड़ते थे, जो अब निःशुल्क होगा। इस जांच के तहत शरीर के विभिन्न प्रकार की जांच की जाती है। अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संक्रमित मरीजों का एडमिशन चार्ज पहले से ही नहीं लगता था और कुछ उपलब्ध दवाएं भी दी जाती थीं, लेकिन जरूरत पर कोविड मरीजों रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार से खरीदना पड़ता था। यह अब निःशुल्क मिलेगा।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

संक्रमित मरीजों को इसके अतिरिक्त अब सभी प्रकार की पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच और आवश्यक दवाएं निःशुल्क मिलेंगी। यहां 50 बेड का आईसीयू कोरोना संक्रमितों के लिए संचालित था। शुक्रवार से 50 बेड का ऑक्सीजनयुक्त कोरोना वार्ड भी शुरू हुआ। सभी 100 बेड पर संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

आइजीआइएमएस में अब तक करीब 106 डाॅक्टर, नर्स और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

आइजीआइएमएस में कोरोना की इस दूसरी लहर में अब तक करीब 106 डाॅक्टर, नर्स और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं. यहां से लगातार संक्रमित मिलते जा रहे हैं. दूसरी ओर पीएमसीएच में भी करीब 70 डाॅक्टर और करीब 55 नर्स समेत कई अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में इनके संक्रमित होने से यहां का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.

दूसरी ओर पीएमसीएच में भी करीब 70 डाॅक्टर और करीब 55 नर्स समेत कई अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
अभूतपूर्व…ऑक्सीजन संकट जल्द ही दूर हो जाएगा

अभूतपूर्व...ऑक्सीजन संकट जल्द ही दूर हो जाएगा

दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना के 20 मरीजों की मौत

दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना के 20 मरीजों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend