ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाथ जोड़ता हूं, मरीजों को बचा लीजिए :बीजेपी विधायक

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in बिहार, भाजपा, भोजपुर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की दूसरी लहर बिहार में बहुत तेजी से फैल रही है. प्रदेश के सभी जिलों में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं. स्थिति ये है कि अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं. वहीं, निजी क्लीनिक के डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद कर बैठे हैं. सूबे के आरा जिले में निजी क्लीनिक के बंद होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिले के सभी निजी डॉक्टरों से क्लीनिक खोलने की गुहार लगाई है.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में तबाही की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ऐसे में आरा के निजी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से अनुरोध है कि वे रोज कम से कम दो से तीन घंटे के लिए भी अपना निजी क्लीनिक खोलें. मरीज डॉक्टर के इंतजार में तड़प रहे हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बीजेपी विधायक ने कहा कि आरा शहर के डॉक्टरों को पर्सनली फोन करने पर वे कोई रेस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं. लेकिन उनसे हाथ जोड़ अपील है कि वे लोगों के ऊपर कृपा करें. और अपने नर्सिंग होम और क्लीनिक को खोलें.

डीएम से की ये अपील

पूर्व मंत्री ने कहा, ” मैं डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़ता हूं, उनके पैर पड़ता हूं. वे अपने निजी अस्पतालों को खोलें. मरीज कहां जायेंगे?” विधायक कहा कि उन्होंने भोजपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से भी इस संदर्भ में बात कि है, कि आरा शहर के सभी निजी डॉक्टरों की एक मीटिंग बुलाकर उनसे आग्रह करें कि वे अपने निजी क्लीनिक को कम से कम एक-दो घंटे के लिए भी खोले ताकि लोग तड़प-तड़प कर दम न तोड़े.

उन्होंने कहा, ” डॉक्टरों को सोचना चाहिए कि वे दरवाजा बंद कर लेंगे, तो मरीज तड़प-तड़प पर मर जाएंगे. क्या उन्हें लोगों की जरा भी फिक्र नहीं है? मैं एक विधायक नहीं, बल्कि एक नागरिक के नाते आग्रह करता हूं कि डॉक्टर क्लीनिक खोलें. महामारी के समय में मरीजों की मदद करें. उनका इलाज करें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो भोजपुर जिले में लोग तड़प-तड़प कर मरने पर मजबूर हो जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की मौजूदा स्थिति पर स्वत: संज्ञान लिया, केंद्र सरकार को नोटिस भेजा, शुक्रवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की मौजूदा स्थिति पर स्वत: संज्ञान लिया, केंद्र सरकार को नोटिस भेजा, शुक्रवार को सुनवाई

चीन नहीं बाज आ रहा धोखेबाजी से, लद्दाख में तैनात किया एयर डिफेंस सिस्टम

चीन नहीं बाज आ रहा धोखेबाजी से, लद्दाख में तैनात किया एयर डिफेंस सिस्टम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend