ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नहीं थम रहा कोरोना से मरने वालों का सिलसिला, पुरे सूबे में 41 जिसमे अकेला पटना में 19 लोगों की जान चली गई

राजधानी में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मौत हो गयी। इनमें आठ की एनएमसीएच में‚ छह की पीएमसीएच में‚ एम्स में तीन जबकि आईजीएमएस में दो लोगों की मौत हुई।

UB India News by UB India News
April 21, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना, स्वास्थ
0
कोरोना ‘आउट ऑफ कंट्रोल’: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.17 लाख मामले, 1185 मौतें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बिहार में कल कुल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व तारापुर से जदयू विधायक मेवालाल चौधरी सहित 44 लोगों की जान गई जिसमे अकेला पटना में 19 लोगों की जान चली गई . वहीं, जिले में सोमवार को मिले कोरोना संक्रमण ने पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है. जिले में सोमवार को 2672 नये केस सामने आये हैं. इनके साथ ही कुल केसों की संख्या 75216 हो गयी है. इसमें 60987 मरीज कोरोना से लड़कर ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में पटना में 13706 एक्टिव केस हैं.

पीएमसीएच में कोरोना से छह मरीजों की मौत
पीएमसीएच में सोमवार दोपहर सामने आये आंकड़ों के मुताबिक यहां 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है. यहां कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. पीएमसीएच में आठ डाॅक्टरों में कोरोना मिला है. इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित पाये जाने वाले डाॅक्टरों की संख्या बढ़कर 70 हो गयी है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

सोमवार को सर्जरी विभाग के दो सीनियर डाॅक्टर और दो पीजी छात्रों के पाॅजिटिव आने की सूचना है. दूसरी ओर पीएमसीएच में डाॅ अशोक कुमार झा को नया उपाधीक्षक बनाया गया है. वे इससे पहले पावापुरी मेडिकल काॅलेज एंव अस्पताल में कार्यरत थे.

किऊल रेल थानाध्यक्ष की कोरोना से मौत
किऊल रेल थाने के थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद की कोरोना से मौत हो गयी. हाल के दिनों में उनकी तबीयत खराब चल रही थी. इस दौरान उन्हें पांच दिन पहले कोरोना संक्रमण होने की जानकारी मिली. इलाज के दौरान उनकी मौत सोमवार को हो गयी. वे 94 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे.

एनएमसीएच में आठ मरीजों की मौत
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की मौत हो गयी. इनमें रविवार की रात तीन व सोमवार की सुबह में पांच मरीजों की मौत शामिल है. मृतकों में जहानाबाद निवासी 42 वर्षीय रंजीत कुमार गुप्ता, जगदेव पथ रूपसपुर निवासी 56 वर्षीय मंजू देवी, मसौढ़ी निवासी 46 वर्षीय तपेश्वर सिंह, शेखपुरा पटना निवासी 63 वर्षीय विजय कुमार, मसौढ़ी निवासी मो एनुल हक शामिल हैं.

इसके अलावा प्रताप नगर पटना निवासी संजीव कुमार, चित्रगुप्त नगर जक्कनपुर निवासी 57 वर्षीय राम नरेश तिवारी और मछुआ टोली कदमकुआं निवासी 65 वर्षीय गोपाल घोष शामिल हैं. यहां इस वर्ष कोरोना संक्रमित 59 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अब तक संक्रमित कुल 265 मरीजों की मौत हो चुकी है. अस्पताल में संक्रमित मरीजों के मरने का सिलसिला बीते वर्ष एक मई से शुरू है.

एम्स में कोरोना से तीन की गयी जान
पटना एम्स में सोमवार को सारण, पटना, दरभंगा, नालंदा निवासी तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मुंगेर के बड़ी केशोपुर जमाल निवासी निवासी 50 वर्षीय रक्षिता नायक, भागलपुर के मारूफ चक मुजाहिदपुर निवासी 50 वर्षीय दुष्यंत सिंह और जहानाबाद के टेहटा निवासी 50 वर्षीय शंकर साव की मौत कोरोना से हो गयी है. वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व तारापुर से जदयू विधायक मेवालाल चौधरी का निधन सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण के कारण हो गया. वो पिछले पांच दिनों से कोरोनावायरस संक्रमण के चपेट में आने के कारण गंभीर रुप से बीमार चल रहे थे. उनकी सांस फूल रही थी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के क्रम में ही उनका निधन हो गया. इससे पहले मेवालाल की जब सेहत बिगड़ी तो उनका एंटीजन टेस्ट किया गया जो निगेटिव पाया गया. वहीं आरटीपीसीआर जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RT-PCR जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मेवालाल बीते शुक्रवार को अपना इलाज कराने पटना पहुंच गए. यहां आने के बाद वो पीएमसीएच अस्पताल गये जहां बेड उपलब्ध नहीं हो सका. जिसके कारण उन्हें पटना के ही पारस अस्पताल जाना पड़ा और वहां उनका इलाज शुरू किया गया था. यहां इलाज के दौरान मेवालाल की तबियत और अधिक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. लेकिन फेफड़े को संक्रमण ने काफी अधिक नुकसान पहुंचा दिया था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.

गौरतलब है कि मेवालाल चौधरी 2020 के विधानसभा चुनाव में जीतकर तारापुर से लगातार दूसरी बार विधायक बने थे. नीतीश सरकार की कैबिनेट में उन्हें शिक्षा मंत्री का भार सौंपा गया था. लेकिन विपक्ष ने उनके उपर लगे भ्रष्टाचार के एक आरोप को अपना हथियार बनाया और मेवालाल को निशाने पर लिया. हंगामे के कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था.

बिहार में नाइट कर्फ्यू: रात 9 बजे के बाद घर से निकले तो पड़ेगा बहुत महंगा, ऐसे लोगों को नहीं रोकेगी पुलिस
मेवालाल चौधरी के निधन पर जदयू नेताओं के बीच शोक की लहर फैल गयी. उनके सम्मान में पार्टी मुख्यालय में जदयू का झंडा झुका दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, सांसद ललन सिंह, सहित कई नेताओं ने शोक जताया. वहीं भाजपा व राजद सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में 1,84,372 नए मामले, 1,027 मरीजों की मौत

देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20 लाख के पार, 24 घंटों में 1761 लोगों की गई जान

कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए उतरेगी सेना!

कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए उतरेगी सेना!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend