ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20 लाख के पार, 24 घंटों में 1761 लोगों की गई जान

UB India News by UB India News
April 21, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में 1,84,372 नए मामले, 1,027 मरीजों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 1761 लोगों की जान गई है। अबतक यह जानलेवा वायरस देशभर में 180530 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

देश में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए लगातार टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है और रोजाना देश में 15 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं, हालांकि टेस्टिंग बढ़ने के साथ देश में कोरोना के नए मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 2.59 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार 6 दिन से देश में रोजाना 2 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से देश में अब इसके एक्टिव केस भी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मंगलवार सुबह तक कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 20.31 लाख के पार पहुंच गया है। देश में इससे पहले कभी भी कोरोना के एक्टिव केस इस स्तर तक नहीं पहुंचे थे। सबसे ज्यादा एक्टिव मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हैं।

देश में कोरोना से लड़ाई के लिए वैक्सिनेशन को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 32.76 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया गया है। अबतक पूरे देश में 12.71 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में टीकाकरण सबसे ज्यादा हुआ है। .

दूसरी लहर ज्यादा घातक
देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है. इसका अंदाजा भारत में एक्टिव केस की संख्या से लगाया जा सकता है. जहां पहली लहर में कोरोना के एक्टिव केस 10 लाख के पार पहुंचे थे वहीं दूसरी लहर में यह 20 लाख पर कर चुके हैं. 10 अप्रैल को भारत में कोरोना के 10 लाख मरीज थे जो सोमवार रात तक 20 लाख 30 हजार 725 तक पहुंच गए. अमेरिका के बाद भारत ही ऐसा देश है जहां ऐक्टिव केस 20 लाख के पार पहुंचे हैं. वहीं, ब्राजील में कोरोना के ऐक्टिव केस दो हफ्ते पहले ही 13 लाख तक पहुंचे थे लेकिन अब वहां कोरोना के मामले कम होने शुरू हो गए हैं.

मजदूरों का पलायन जारी
दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. इसके बाद से मजदूरों का पलायन जारी है. देर रात तक दिल्ली से सभी रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ देखी गई. देर रात निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आनंद विहार, कौशांबी बस अड्डे से यूपी और बिहार के दूर-दराज शहरों के प्रवासी लोग पलायन करने लगे हैं. यहां एक बार फिर से 2020 जैसी भीड़ उमड़ पड़ी है जब मार्च में लॉकडाउन के ऐलान के बाद एक बार में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग की भीड़ लग गई थी. देर रात तक यहां भारी भीड़ दिखी. सोशल डिस्डेंसिंग का लोगों ने पालन नहीं किया. भीड़ इतनी थी कि कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं बची थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए उतरेगी सेना!

कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए उतरेगी सेना!

PM मोदी आज कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से बात करेंगे

PM मोदी आज कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से बात करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend