ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सर्वदलीय बैठक में मिले सुझावों पर उठायेंगे कदमः नीतीश

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
सर्वदलीय बैठक में मिले सुझावों पर उठायेंगे कदमः नीतीश

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में कोरोना संकट पर विमर्श के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली सर्वदलीय बैठक से प्राप्त सुझाव के आधार पर कदम उठाए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कही। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में कोरोना का दूसरा टीका लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राज्यपाल के स्तर पर सभी दलों की बैठक होनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से बैठक के लिए आग्रह किया है। १७ अप्रैल को राज्यपाल के नेतृत्व में होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी लोगों से जो सुझाव प्राप्त होंगे‚ उनके आधार पर कदम उठाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर एक–एक चीज पर नजर रखी जा रही है। अधिक से अधिक कोरोना संक्रमण की जांच करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि जितनी अधिक जांच होगी‚ उतने ही संक्रमितों की संख्या का पता चल पायेगा। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों का पता चल रहा है‚ वहां पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ायी जा रही है। कोरोना जांच की संख्या राज्य में प्रति दिन एक लाख से अधिक करायी जा रही है। इसे और भी बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण भी कराया जायेगा‚ ताकि कोरोना संक्रमण का असर लोगों पर कम से कम हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना देश के सभी राज्यों में फैल रहा है। एक जगह से दूसरी जगह लोग आ–जा रहे हैं। बिहार में बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बाहर से आने वाले लोग बिना कोरोना जांच कराये घर जायेंगे‚ तो उनके संपर्क में आने वाले लोगों में संक्रमण के खतरे की आशंका बनेगी। उन्होंने कहा कि एक–एक चीजों पर नजर रखते हुए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ–साथ पूरा प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। सभी चीजों की लगातार समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह सचेत और सक्रिय है। स्वास्थ्य मंत्री‚ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव‚ स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी नीचे तक की एक–एक चीज की जानकारी लेते हैं‚ जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सभी चीजों पर विमर्श किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से अपील कर रहा हूं कि लोग सचेत रहें‚ मास्क का इस्तेमाल करें‚ दूरी बनाकर रहें‚ हाथों की साबुन से सफाई करते रहें‚ अकारण घर से बाहर नहीं निकलें। अब ग्रामीण इलाकों में भी केस सामने आ रहे हैं‚ इसलिए लोगों को पहले से ज्यादा सचेत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के लिए डेडिकेटेड अस्पतालों में बेडों की संख्या और बढ़ाई जा रही है। कुछ अस्पतालों को कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक लोगों की जांच कराना चाहती है‚ ताकि जब संक्रमितों का पता चले तो उनका सही परामर्श के साथ इलाज हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने आज कोरोनारोधी टीके का दूसरा डोज लिया है। काम के दौरान लोगों के संपर्क में रहने के कारण मैं जांच कराता रहता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों का भी टीकाकरण कराना चाहती है और इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है। अधिक से अधिक टीकाकरण होने से लोग सुरक्षित रहेंगे। इससे पूर्व आईजीआईएमएस के निदेशक एनआर विश्वास ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आईजीआईएमएस के चार चरण के विस्तारीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईजीआईएमएस का चार चरणों में विस्तारीकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। दूसरे चरण में यहां कैंसर शोध संस्थान भी बनाया जाएगा। अभी कैंसर संबंधी इलाज के लिए १०० बेड वाला अस्पताल तैयार किया गया है। ५०० बेड के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतीकरण के बाद आईजीआईएमएस में जरूरत के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यककर्मियों की संख्या बढाने का निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआईएमएस में और भी जिन सुविधाओं की आवश्यकता होगी‚ वे उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाये। आईजीआईएमएस के चारों चरण का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से यहां मेडिकल के छात्रों के अध्ययन की सुविधा के साथ–साथ मरीजों के इलाज में और भी सहुलियत होगी। सरकार का उद्’ेश्य बिहार के लोगों को बेहतर इलाज के साथ–साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बिहार में कोरोना का हाल चिंताजनक है, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां विफल हैं:मृत्युंजय तिवारी

बिहार में कोरोना का हाल चिंताजनक है, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां विफल हैं:मृत्युंजय तिवारी

बिहार में लोग मर रहे हैं और स्वास्थय मंत्री चुनाव में व्यस्त हैं : कांग्रेस

बिहार में लोग मर रहे हैं और स्वास्थय मंत्री चुनाव में व्यस्त हैं : कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend