ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, देश में एक्टिव केस की संख्या 12 लाख पार ,1.69 लाख नए मामले

कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic) के मामले में बीता सप्ताह सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ. खासकर रविवार को एक दिन में मिलने वाले कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक देश में एक दिन के अंदर 1,69,899 नए संक्रमित मिले, जो महामारी के बाद से अब तक एक दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है. इस दौरान 904 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को देश में ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की और इसे कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताया. उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12 फरवरी को सबसे कम थी, जो 1,35,926 थी, जबकि इसकी सर्वाधिक संख्या 18 सितंबर 2020 को थी. तब यह संख्या 10,17,754 थी.

UB India News by UB India News
April 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ
0
कोरोना के टूटे सभी रिकॉर्ड, देश में एक्टिव केस की संख्या 12 लाख पार ,1.69 लाख नए मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. महाराष्ट्र के बाद अब कोरोना दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी तेजी से फैलने लगा है. दिल्ली में कोरोना के केस ने अभी तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देश के कोरोना के मामलों ने रविवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 1.70 लाख के आंकड़े तक पहुंच गया है. दिल्ली में रविवार को कोरोना के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए. वहीं उत्तर प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार से अधिक मामले सामने आए. कोरोना के 70 फीसदी से ज्यादा मामले सिर्फ 5 राज्यों से हैं जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं. विधानसभा चुनावों के बीच पश्चिम बंगाल में भी कोरोना बढ़ना शुरू हो गया है.

देश में 12 लाख के पार पहुंचे एक्टिव केस
देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 12 लाख के पार पहुंच चुकी है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1 लाख 70 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, इस दौरान करीब 900 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है. लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से ऐक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ गई है. इस वक्त देश में कोरोना के ऐक्टिव केसों की संख्या 12 लाख को पार कर गई है. देश में अबतक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बीते सप्ताह हर रोज एक लाख से ज्यादा मामले
बीते सप्ताह के सात में से छह दिनों में रोजाना संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. संक्रमण का ट्रेंड बताता है कि न सिर्फ रोजाना संक्रमण के मामलों में तेजी आई, बल्कि रोजाना ठीक होने वाले में मरीजों की संख्या घट जाने से देश की चिंता बढ़ गई. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब तक के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. राहत की बात यह रही कि कोरोना जांचें और रोजाना टीकाकरण में तेजी आई जो संक्रमण से लड़ने के लिए बेहद जरूरी है. संक्रमण के मामलों में तेज गति से वृद्धि होने के चलते देश के 15 राज्यों और दिल्ली में स्वास्थ्य ढांचे पर अप्रत्याशित रूप से भार बढ़ गया है. ऐसे में प्राधिकारों ने कहीं अधिक संख्या में कोविड अस्पताल आरक्षित करना शुरू कर दिया है और लोगों की आवाजाही पर रोक बढ़ाने के अलावा मेडिकल आपूर्ति की किसी भी कमी को दूर करने के लिए कदम उठा रहे हैं.

हर दिन औसतन 1.24 लाख मामले मिले
देश में पिछले सप्ताह हर दिन औसत 1,24,476 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, जबकि पहली लहर के दौरान अधिकतम 97 हजार से कुछ अधिक मामले ही एक दिन के भीतर दर्ज किए गए थे. पिछले रविवार यानी 5 अप्रैल को देश में पहली बार 24 घंटों में एक लाख से कुछ अधिक केस दर्ज किए गए थे. जिसके बाद बीते रविवार यानी 11 अप्रैल की सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में 1.52 लाख नए केस आए. इस सप्ताह के सात दिनों में से छह दिनों में रोजाना एक लाख से ज्यादा संख्या में नए केस दर्ज हुए जो भारत में अब तक का सर्वाधिक है. इस समय देश में संक्रमण के कुल मामलों के दोगुने होने की अवधि 60.2 दिन और मौतों के मामलों के दोगुने होने की अवधि 139.5 दिन है.

रेमडेसिविर की किल्लत बढ़ी
केंद्र ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण रेमडेसिविर की मांग बढ़ने के मद्देनजर रविवार को कहा कि वायरस रोधी इंजेक्शन और इसके लक्षित प्रभाव देने के लिए इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री (एपीआई) के निर्यात पर स्थिति में सुधार होने तक रोक लगा दिया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा दवा की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेमडेसिविर के सभी घरेलू निर्माताओं को अपने विक्रेताओं और वितरकों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करने की सलाह दी गई है. कुछ राज्यों से दवा की कमी पड़ने की खबरें हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
हरिद्वार कुंभ में आज दूसरा शाही स्नान,भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी

हरिद्वार कुंभ में आज दूसरा शाही स्नान,भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी

बिहार में कोरोना बेकाबू: 48 घंटे में मिले 7200 से ज्यादा Covid- 19 पेशेंट्स, 12 ने गंवाई जान

बिहार में कोरोना बेकाबू: 48 घंटे में मिले 7200 से ज्यादा Covid- 19 पेशेंट्स, 12 ने गंवाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend