ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किशनगंज थानेदार की हत्या केस में बड़ा एक्शन, अकेला छोड़कर भागने वाले 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड , बेटे की मौत से आहत मां ने भी तोड़ा दम

UB India News by UB India News
April 11, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, किशनगंज, खास खबर
0
किशनगंज थानेदार की हत्या केस में बड़ा एक्शन, अकेला छोड़कर भागने वाले 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड , बेटे की मौत से आहत मां ने भी तोड़ा दम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की बंगाल में छापेमारी के दौरान भीड़ द्वारा की गई हत्या मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार सहित सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आईजी के निर्देश पर एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की।

बता दें कि किशनगंज थाने में पार्थिव शरीर आने और गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी गई। किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने साजिश के तहत थानाध्यक्ष की हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि थानाध्यक्ष के साथ गए पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल अगर वहां मौजूद रहकर एक भी गोली चला देते तो शायद भीड़ के चंगुल से उनके भाई की जान बच जाती। थानाध्यक्ष के भाई प्रवीण कुमार उर्फ गुड्ड़ ने कहा कि रात में जिस जगह बंगाल में उनके भाई छापेमारी में गये थे। उनके साथ किशनगंज अंचल निरीक्षक मनीष कुमार और पुलिस बल भी साथ गए थे। आखिर क्या वजह रही कि अंचल निरीक्षक व पुलिस बल सही सलामत बच गए और थानाध्यक्ष मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

परिजनों ने कहा कि बंगाल में हत्या का मामला दर्ज हुआ है। लेकिन बंगाल पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही है। केस को वहां से किशनगंज थाना ट्रांसफर किया जाए व हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। कहा कि साथ गए पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल अगर वहां मौजूद रहकर एक भी गोली चला देते तो शायद उनके भाई की जान बच जाती। लेकिन पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल उनके भाई की जान बचाने की बजाय खुद ही वहां से जान बचाकर भाग निकले।

पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल पर कार्रवाई की मांग
किशनगंज थाने में पार्थिव शरीर आने के बाद परिजन शव को ले जाने से इंकार करने लगे। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान मौजूद पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी सुरेश चौधरी, एसपी कुमार आशीष से परिजन इस हत्याकांड को साजिश करार देते उनके साथ गए पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल पर कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों की नाराजगी को देखते हुए आईजी व एसपी ने उनसे परिचारी प्रवर के कार्यालय में सम्मानजनक वार्ता की। काफी देर तक परिजन कई बिंदुओं पर चर्चा करते रहे। आईजी ने आश्वस्त किया कि इस कांड में जो भी शामिल हैं सभी को एक-एक कर गिरफ्तार किया जाएगा एवं सजा दिलाई जाएगी। आईजी व एसपी से दिवंगत थानाध्यक्ष के भाई प्रवीण कुमार सहित परिजनों की काफी देर बातचीत के बाद सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर परिजनों की नाराजगी दूर हुई और शव को पैतृक गांव की ओर ले गए।

चोरी केस में किशनगंज से सटे बंगाल इलाके में छापेमारी के दौरान मॉब लिंचिंग
बता दें कि बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पंतापाड़ा गांव में बाइक चोरी मामले में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। मॉब लिंचिंग में किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की अहले सुबह 3 बजे की है। वे पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना अंतर्गत पांचू मंडल टोला के रहने वाले थे। अश्विनी कुमार 94 बैच के दारोगा थे। बाद में उनकी इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति हुई थी। इधर घटना के बाद पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला करने के आरोप में पांतापाड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मुख्य आरोपी फिरोज आलम, भाई अबुजर आलम व फिरोज आलम की मां शाहीनूर खातून शामिल है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक इस मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसमें संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्णिया के आईजी और किशनगंज के एसपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। वहीं डीजीपी एसके सिंघल ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से इस मामले में बात की।

उधर बिहार के किशनगंज के जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार की मां का भी निधन हो गया है. अश्विनी कुमार की मां उर्मिला देवी 70 वर्ष की बुजुर्ग थी. रविवार की सुबह जैसे ही उन्होंने अपने बेटे के शहीद होने की खबर सुनी वो यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनके घर पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना के पांचों मंडल टोला में उनका निधन हो गया. उर्मिला देवी पहले से ही हर्ट की मरीज थी.

परिजन उनको बेटे की मौत की सूचना नहीं दे रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें यह सूचना मिली कि वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई. अब एक ही घर से शहीद और उनके मां दोनों की अर्थी एक साथ निकलने वाली है. आज यानी रविवार को करीब 2 बजे गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार होगा. इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई शहीद दरोगा के बहादुरी कर्तव्यनिष्ठा और इमानदारी की प्रशंसा कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
कोरोना के मामले में सियासत न करके मिलकर इस चुनौती का सामना किया जाए

कोरोना के मामले में सियासत न करके मिलकर इस चुनौती का सामना किया जाए

महाराष्ट्र से बिहार लौटने वालों की वजह से स्प्रेड बढ़ रहा है :मंगल पांडेय

महाराष्ट्र से बिहार लौटने वालों की वजह से स्प्रेड बढ़ रहा है :मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend