ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बढ़ते कोरोना संकट के बीच 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक, बड़ा फैसला ले सकती है नीतीश सरकार

UB India News by UB India News
April 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजभवन
0
बिहार में बढ़ते कोरोना संकट के बीच 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक, बड़ा फैसला ले सकती है नीतीश सरकार

Patna-April.10,2021-Bihar Governor Phagu Chauhan holding meeting with Deputy Chief Minister Tarkishore Prasad and others at Raj Bhawan in Patna.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महामहिम राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. 17 अप्रैल को दिन के 11 बजे ये सर्वदलीय बैठक होगी जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधी भाग लेंगे. ये बैठक वर्चुअल तरीक़े से होगी.

डिप्टी सीएम से राज्यपाल की मुलाक़ात

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

इस बैठक को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की और इस सर्वदलीय बैठक की अनुमती मांगी. इस दौरान इन लोगों ने बिहार में कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 17 अप्रैल 2021 को 11 बजे दिन में फागू चौहान की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय वर्चुअल बैठक बुलाई गई है.

मुख्यमंत्री ने कही थी सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही कोरोना के मामले पर हाई लेवल बैठक करने की बात पत्रकारों को दी थी. नीतीश कुमार ने कहा था कि इस मुद्दे पर जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और कोरोना संकट से कैसे उबरा जाए इसपर सभी दलों की राय ली जाएगी.

मालूम हो कि बिहार में कोरोना के केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अब ये गति पहले से लगभग दोगुनी हो गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक 3469 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11998 तक पहुंच चुकी है. सबसे खराब हालत पटना जिले की है जहां एक दिन में 1431 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि गया में भी 310,मुजफ्फरपुर में 183,भागलपुर में 97,औरंगाबाद में 93,भोजपुर में 74, बेगूसराय में 80,जहानाबाद में 77, कटिहार में 49, पूर्णिया में 87, सारण में 62 और वैशाली में 51 नए मरीज मिले हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
किशनगंज थानेदार की हत्या केस में बड़ा एक्शन, अकेला छोड़कर भागने वाले 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड , बेटे की मौत से आहत मां ने भी तोड़ा दम

किशनगंज थानेदार की हत्या केस में बड़ा एक्शन, अकेला छोड़कर भागने वाले 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड , बेटे की मौत से आहत मां ने भी तोड़ा दम

कोरोना के मामले में सियासत न करके मिलकर इस चुनौती का सामना किया जाए

कोरोना के मामले में सियासत न करके मिलकर इस चुनौती का सामना किया जाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend