ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 743 वं राज्य में 1911 कोरोना के नये मामले

UB India News by UB India News
April 9, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
पटना में 743 वं राज्य में 1911 कोरोना के नये मामले

Patna-April.8,2021-A medic collect swab sample from a man for COVID-19 testing at Gardiner hospital in Patna.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1911 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं‚ जिनमें से केवल पटना जिले में 743 नये मामले सामने आए हैं। इस बीच पटना एम्स में चार और पीएमसीएच में पांच मरीजों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि पटना जिले में सबसे अधिक ७४३ पॉजिटिव मिले हैं जो कुल संक्रमितों का ३८.८८ प्रतिशत हैं। इसके बाद गया जिले में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। जिले में २०१ संक्रमितों की पहचान की गई है। भागलपुर जिले में १४५‚ मुजफ्फरपुर में ९३‚ मुंगेर में ६१‚ बेगूसराय में ५६‚ जहानाबाद में ४९‚ अररिया में ४२‚ सारण में ३८‚ नालंदा में ३३‚ पूर्णिया और समस्तीपुर में ३१–३१‚ कैमूर में ३०‚ सहरसा में २६‚ पश्चिम चंपारण में २५‚ रोहतास में २० तथा किशनगंज और मधेपुरा में १९–१९ व्यक्ति पॉजिटिव हुए हैं। इसी तरह भोजपुर जिले में १८‚ औरंगाबाद में १६‚ दरभंगा‚ पूर्वी चंपारण‚ जमुई और सीवान में १५–१५‚ अरवल‚ गोपालगंज‚ सीतामढी और वैशाली में १४–१४‚ सुपौल में १३‚ बांका में १२‚ खगडि़या‚ लखीसराय और मधुबनी में १०–१०‚ बक्सर में नौ‚ नवादा और शिवहर में पांच–पांच तथा कटिहार और शेखपुरा में ४–४ नये मामले आए हैं। राज्य के बाहर के पांच व्यक्ति का भागलपुर और पटना में‚ चार व्यक्ति का गया में‚ दो व्यक्ति का बक्सर में तथा एक व्यक्ति का सैंपल मधेपुरा में लिया गया और सभी पॉजिटिव मिले। विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल ८९७०४ लोगों की कोरोना जांच की गई है।

बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जानलेवा हो गई है। 24 घंटे में 1911 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि पटना में 743 नए मरीज मिले हैं। राजधानी में बुधवार को 522 संक्रमित मिले थे। मरीजों की बढ़ती संख्या से प्रदेश की स्थिति खराब हो रही है। पटना के बाद गया और भागलपुर में भी कोरोना नियंत्रण से बाहर हो रहा है। मुजफ्फरपुर के साथ प्रदेश के कई जिलों में डराने वाला आंकड़ा सामने आया है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या से एक्टिव मामलों की संख्या 7504 पहुंच गई है। गुरुवार को 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है। पटना के IIT पटना में कोरोना का बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 13 और छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब यहां 21 छात्र संक्रमित हो गए हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए कैंपस को सील कर दिया गया है। एकेडमिक सेशन के साथ सभी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। छात्राें को क्वारंटाइन किया गया है साथ ही जिन्हें समस्या हो रही है उन्हें हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ऐसे बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
गुरुवार को 24 घंटे में गया में 201 और भागलपुर में 145 संक्रमितों का पता चला है। मुजफ्फरपुर से भी 24 घंटे में डराने वाला आंकड़ा आया है। यहां 93 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंगेर में 61 नए मामले आए हैं। बेगूसराय में 56 और अररिया में 56 मामले आए हैं। संक्रमण की ऐसी रफ्तार अन्य जिलों में भी है। अरवल में 14, औरंगाबाद में 16, बांका में 12, भोजपुर में 18, बक्सर में 9, दरभंगा और पूर्वी चंपारण में 15 -15 नए मामले आए हैं। गोपालगंज में 14, जमुई में 15, जहानाबाद में 49, कैमूर में 30, कटिहार में 4, खगड़िया में 10, किशनगंज में 19, लखीसराय में 10, मधेपुरा में 19, मधुबनी में 10, नालंदा में 33, नवादा में 5, पूर्णिया में 31, रोहतास में 20, सहरसा में 26, समस्तीपुर में 31, सारण में 38, शेखपुरा में 4, शिवहर में 5, सीतामढ़ी में 14, सीवान में 15, सुपौल में 13, वैशाली में 14 और पश्चिमी चंपारण में 25 संक्रिमत पाए गए हैं।

बाहर से आए 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
बिहार में बाहर से आए 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यूपी के बलिया से बक्सर आए 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यूपी के चंदौली से पटना आया युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। झारखंड के गोड्डा से भागलपुर आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव हुई है। गोरखपुर से पटना आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पोरयाहाट से मधेपुरा आए युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। रांची से पटना आया युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। साहिबगंज से भागलपुर आए दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिलीगुड़ी से पटना आया युवक भी काेराना पॉजिटिव पाया गया है। त्रिपुरा से गया आए 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उत्तराखंड से भागलपुर आए एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

BTech, Mtech और PHD के स्टूडेंट्स संक्रमित

IIT पटना कैम्पस में B.Tech, M.tech और PHD के स्टूडेंट्स संक्रमित हुए हैं। कैंपस में हड़कंप मच गया है। एक साथ 21 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। कैम्पस में एकेडमिक सेशन सहित सारी गतिविधियों को बंद कर दिया गया। 4 से 5 दिन पहले होली की छुट्‌टी से वापस आए B.Tech के दो छात्र संक्रमित पाए गए थे। दोनों छात्रों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लगभग 40 छात्रों की जांच कराई गई। उनमें 13 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच अभी जारी है। बुधवार को 48 छात्रों की जांच हुई थी जिसमें से 6 और छात्र पॉजिटिव पाए गए थे। अब तक कुल 21 छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं।

ब्वॉयज हॉस्टल को बनाया गया कंटेनमेंट जोन
IIT पटना के बॉयज हॉस्टल को कंटेमेंट जोन बनाकर पूरे इलाके को सेनेटाइज कराया गया है। इसमें कई एकेडमिक बिल्डिंग भी शामिल हैं। छात्रों को उसी हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया गया है, जहां उनका आवश्यक चिकित्सीय सलाह के साथ उपचार चल रहा है। IIT के रजिस्ट्रार विश्वरंजन ने बताया कि IIT पटना में कुल 500 स्टूडेंट है जिनमें 21 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
क्या देश में फिर लगेगा Lockdown? जानिए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद क्या कहा

क्या देश में फिर लगेगा Lockdown? जानिए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के त्राल और शोपियां में एनकाउंटर, 5 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के त्राल और शोपियां में एनकाउंटर, 5 आतंकवादी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend