ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मधुबनी कांड पर तेजस्वी यादव ने दी सरकार को चुनौती

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, मधुबनी, राजद
0
मधुबनी कांड पर तेजस्वी यादव ने दी सरकार को चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी कांड पर सरकार को चुनौती दे दी है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा और स्थानीय थाना प्रभारी की फोन कॉल डिटेल निकालें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कल तक किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। परिजनों से मिलने गए तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्रवीण झा को छोड़ने नेपाल गई थी। पुलिस को सब पता है कि किसने अपराध किया और कहां छुपा है। कॉल डिटेल से सरकार के प्रभाव का सारा सच बाहर आ जाएगा।

सरकार के मंत्री भी मधुबनी कांड को मान रहे नरसंहार
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार इसे नरसंहार मानें या न मानें, लेकिन उनके मंत्री नीरज कुमार बबलू इसे नरसंहार कह चुके हैं। नीतीश कुमार पीड़ित परिवार की बात न सुन DSP की बात मान रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुझ पर आनन-फानन में 307 का मुकदमा कर दिया गया, लेकिन मधुबनी में परिजनों का आरोप विनोद नारायण झा पर है। उन पर 307 लगना चाहिए कि नहीं? मंत्री रामसूरत राय के भाई की गिरफ्तारी भी आज तक नहीं हुई।

RELATED POSTS

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

मधुबनी में तेजस्वी के बड़े आरोप
अब तक फॉरेंसिंक टीम नहीं पहुंची
तेजस्वी ने कहा कि अब तक सबूत जुटाने के लिए किसी भी फॉरेंसिक टीम को मधुबनी नहीं बुलाया गया। इसका मतलब हर कोई समझ सकता है। केस को कमजोर बनाने की साजिश हो रही है। रावण सेना के प्रवीण झा की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन परिवार का आरोप विनोद नारायण झा पर भी है।

बिहार पुलिस JDU पुलिस बन गई है
तेजस्वी ने पीड़ितों से मुलाकत के बाद कहा कि मधुबनी में नरसंहार हुआ। बिहार में खून की होली खेली जा रही है। बिहार पुलिस JDU पुलिस बन गई है। बिहार में अपराधियों का तांडव हर दिन हो रहा है। मधुबनी कांड के बाद SP, DSP, IG या फिर DM कोई भी प्रशासन के उच्चाधिकारी परिजनों से मिलने नहीं पहुंचे। नीतीश कुमार एक ही जात और एक जिले के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।

मधुबनी हत्याकांड में अब तक 16 गिरफ्तार
बिहार में 1 CM,2 डिप्टी CM फिर भी नहीं गए मधुबनी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जिले से बाहर निकलते ही नहीं। पीड़ितों के आंसू पोछने के लिए कहीं नहीं जाते। बिहार में दो-दो डिप्टी CM हैं, लेकिन कोई भी मधुबनी क्यों नहीं गया? हमलोगों ने परिजनों को 11लाख रुपए की मदद की है। परिजन को सरकार सरकारी नौकरी दे।
मैं जब मधुबनी गया तब उसके बाद नेपाल से प्रवीण झा की गिरफ्तारी दिखाई जा रही है। गोपालगंज, चंपारण, कटिहार में अपराध साफ-साफ दिखा। बिहार पुलिस गुंडों की सुरक्षा में लगी हुई है। मुकेश हत्याकांड में क्या हुआ? जिस परिवार पर शक है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एक दिन के लिए पूरा मधुबनी बंद कराया जाएगा
तेजस्वी ने बताया कि मधुबनी एक दिन के लिए बंद कराया जाएगा, इसका फैसला महागठबंधन लेगा। कहा-राजद के विधायकों को विधानसभा में पीटा गया। राजद के नेता को 27 गोलियां मारी जा रही है। चुनाव के बाद से अब तक मुझ पर 5 मुकदमे सरकार करवा चुकी है। सरकार जवाब दे तेजस्वी यादव किसकी हत्या करना चाहते थे, जो मुझ पर 307 लगाया गया। चुनाव के दौरान मेरे पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन क्या हुआ। ये लोग डराने-धमकाने वाला काम करते रहे हैं, लेकिन उनसे डरता कौन है।

JDU का पलटवार, RJD के काल में 118 नरसंहार हुए
JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी के बयान पर कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए, जिनके समय 118 नरसंहार हुए। उस समय नरसंहार करने वाले अपराधी को एक अणे मार्ग में जगह मिलती थी। नीतीश कुमार के राज में पाताल से भी अपराधी को खोज कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाता है। कहा कि यह कोई नरसंहार नहीं, बल्कि आपसी विवाद था।मधुबनी जाने के बाद हमने कहा था कि 72 घंटे के अंदर अपराधी पकड़े जाएंगे और उचित कार्रवाई होगी। प्रवीण झा और उसके साथ चार लोग पकड़े गए। बुलडोजर से उसका घर ढाहा गया। कहा कि तेजस्वी यादव ने बताया क्यों नहीं कि उनके पिता के राज में कहा गया था भूराबाल साफ करो। तेजस्वी पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप संजय सिंह ने लगाया।

कांग्रेस ने की फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग
मधुबनी कांड को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अभियुक्त को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलवाएं। जिनके घर में हत्या हुई है उस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कांग्रेस ने 25-25 लाख रुपए देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। नरसंहार की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

Next Post
पीएम मोदी के सपनों जैसे स्‍मार्ट बनेंगे बिहार के ये चार शहर : तारकिशोर प्रसाद

पीएम मोदी के सपनों जैसे स्‍मार्ट बनेंगे बिहार के ये चार शहर : तारकिशोर प्रसाद

मधुबनी नरसंहार कैसे बन गया है नीतीश और बीजेपी के लिए गले की फांस?

मधुबनी नरसंहार कैसे बन गया है नीतीश और बीजेपी के लिए गले की फांस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend