ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अस्तित्व बचाने की जंग लड़़ रहे दलों में एकजुटता अभी दूर की कौड़़ी है……

UB India News by UB India News
April 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
अस्तित्व बचाने की जंग लड़़ रहे दलों में एकजुटता अभी दूर की कौड़़ी है……

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के सभी गैर भाजपा दलों के नेताओं को चिट्ठी लिखकर कहा है कि समय आ गया है जब हमें लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ साझा लड़़ाई के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। नंदीग्राम–जहां वह अपने ही पूर्व खासमखास शुभेंदु अधिकारी से चुनावी अखाड़े़ में आर पार की लड़़ाई में उलझी हुई हैं–में मतदान की पूर्व संध्या पर लिखी गई इस चिट्ठी के लोग अलग–अलग मायने निकाल रहे हैं। ममता का राज खत्म करके बंगाल में परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री से लेकर अनेक मंत्रियों‚ मुख्यमंत्रियों की पूरी फौज लेकर मैदान में उतरी भाजपा को लगता है कि उसके जोरदार चुनाव अभियान‚ और भीड़़ भरे रोड़ शो देखकर ममता दीदी घबरा गई हैं। जय श्री राम के नारों के दबाव में अपने प्रचलित नाम की जगह पूरा नाम ममता बंदोपाध्याय बताने‚ चुनावी रैलियों में चंड़ी पाठ करने और अपना गोत्र शांडि़ल्य बताने को भाजपा इसी दबाव का नतीजा बता रही है। निजी तौर पर लिखे गए पत्र में ममता ने भारत में लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर भाजपा और उसकी सरकार के कथित हमलों को रेखांकित किया है। ममता ने राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र (संशोधन) विधेयक २०२१ को पारित कराए जाने पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि एक लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार की शक्तियां छीनकर उपराज्यपाल को दिल्ली का अघोषित ‘वायसराय’ बना दिया गया है। ममता का कहना है कि आजादी के बाद से केंद्र और राज्यों के संबंध इतने खराब कभी नहीं रहे। विभिन्न दलों के नेताओं के खिलाफ सीबीआई‚ ईड़ी और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का बदले की भावना से दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका आरोप है कि केंद्र से राज्यों के हिस्से का धन हस्तांतरित नहीं किया जाता‚ जिससे राज्यों में विकास और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में समस्याएं आती हैं। एकजुटता की अपील विधानसभा चुनाव में तो कारगर साबित नहीं हुई‚ जब कांग्रेस और वामदलों ने ममता की बात न मानकर फुरफुरा शरीफ के पीरजादा के साथ गठबंधन कर लिया। विपक्षी एकता १९७७ में कांग्रेस के खिलाफ भी हुई थी जो ढाई साल में ही बिखर गई थी। पत्र पर अभी विपक्ष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है पर अस्तित्व बचाने की जंग लड़़ रहे दलों में एकजुटता अभी दूर की कौड़़ी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
देश के अनेक हिस्सों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान का एक और चरण की शुरुआत निर्णायक हो सकती

देश के अनेक हिस्सों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान का एक और चरण की शुरुआत निर्णायक हो सकती

जल संरक्षण बहुत जरुरी है,जल का सदुपयोग करें, दुरुपयोग न करें:मुख्यमंत्री

जल संरक्षण बहुत जरुरी है,जल का सदुपयोग करें, दुरुपयोग न करें:मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend