ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

UB India News by UB India News
March 19, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

PATNA VIDHAN SABHA MEIN R J D KA PERDERSHAN

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को सदन के अंदर व सदन के बाहर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बिहार विधानसभा में विधायक के भतीजे की हत्या‚ कृषि सुधार कानून और बढती महंगाई के मुद्’े पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया । विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों ने करगहर से अपनी पार्टी के विधायक संतोष कुमार मिश्रा के भतीजे की हत्या के मामले को उठाया। वहीं‚ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने पेट्रोल‚ डीजल और रसोई गैस की बढती कीमत तथा महंगाई जबकि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी–लेनिनवादी (भाकपा–माले) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सदस्यों ने तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध एवं किसानों के समर्थन में हंगामा शुरू कर दिया। भाकपा माले के सदस्य शोरगुल और नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में आ गए। सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हंगामा कर रहे सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने और उचित समय पर इस मुद्’े को उठाने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में सभा अध्यक्ष ने उनसे आग्रह करते हुए कहा कि जब आप अपनी सीट पर जाकर कहेंगे तो आसन भी सुनेगा और सरकार भी संज्ञान में लेगी। इसके बाद माले सदस्य अपनी सीट पर लौट आए। प्रश्नोत्तर काल समाप्त होने के तुरंत बाद फिर से भाकपा–माले के सदस्य शोरगुल और नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में आ गए। इसपर सभा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि उन्हें बोलने का मौका दिया जाएगा‚ पहले वे अपनी सीट पर वापस जाएं। सभा अध्यक्ष के आग्रह पर भाकपा–माले के सदस्य अपनी सीट पर वापस आ गए । इसके बाद सभाध्यक्ष ने सबसे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा को अपनी बात रखने का मौका दिया। श्री शर्मा ने कहा कि जब सदन के सदस्य के घर में हत्या हुई है और २२ दिनों के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है तो इससे राज्य में कानून का शासन होने का दावा करने वालों की पोल खुल जाती है। कांग्रेस के ही सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि राज्य में जब विधायक और उनके परिजन सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य में कानून–व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा सहज ही लग सकता है। उन्होंने विधायक संतोष कुमार मिश्रा और उनके परिजनों को विशेष सुरक्षा देने तथा अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विधायक के परिजन की हत्या पर सभी सदस्यों की चिंता स्वाभाविक है। कभी–कभी ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में देर होती है लेकिन वह यह भरोसा दिलाते हैं कि सरकार इस मामले में मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। भाकपा–माले के नेता महबूब आलम ने कहा कि तीनों कृषि सुधार कानून किसानों के हित में नहीं हैं और इसके विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र और राज्य सरकार उनकी समस्या का समाधान करने की बजाय छोटे और बड़े किसान के नाम पर किसानों में फूट डालने की कोशिश कर रही है।
राजद सदस्यों ने उठाया पेट्रोल‚ डीजल‚ रसोई गैस की बढती कीमत के साथ ही महंगाई का मुद्’ाः उधर‚ राजद के सदस्यों ने पेट्रोल‚ डीजल और रसोई गैस की बढती कीमत के साथ ही महंगाई के मुद्’े को उठाने की कोशिश की। हालांकि बाद में राजद के कुमार सर्वजीत ने मसौढी की विधायक रेखा देवी के साथ दुर्व्यवहार के मामले को उठाया और कहा कि मसौढी के थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इस पर सभाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला वर्ष २०१७ का है और इसे २०२१ में उठाया जा रहा है‚ क्या इससे पहले सदन नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में आ गया है और विधानसभा सचिव के यहां भी आवेदन दिया गया है। इस पर नियमानुकूल फैसला लिया जाएगा

भाकपा माले सदस्य शोरगुल व नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में आ गए॥ संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा‚ विधायक के परिजन की हत्या मामले में सरकार मुस्तैदी से कर रही है कार्रवाई‚ दोषी को बख्शा नहीं जाएगा॥ विधानसभा के गेट पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते राजद विधायक। विधायक के परिजन की हत्या‚ कृषि कानून और महंगाई के मुद्’े पर सरकार को घेरा॥

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
गरीबों को सस्ती दवा के साथ-साथ युवाओं को कमाई का जरिया मिला:

पीएम मोदी ने किसान को लिखा पत्र, कहा-अन्नदाता की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयास

योगी सरकार ने 4 साल पूरे होने पर लिखी चिट्ठी, गिनाए बड़े फैसले

योगी सरकार ने 4 साल पूरे होने पर लिखी चिट्ठी, गिनाए बड़े फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend