ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने किसान को लिखा पत्र, कहा-अन्नदाता की समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयास

UB India News by UB India News
March 19, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
गरीबों को सस्ती दवा के साथ-साथ युवाओं को कमाई का जरिया मिला:
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के एक किसान का संदेश मिलने पर उनका आभार जताते हुए उन्हें पत्र लिखा है. पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि आज बीज से लेकर बाजार तक किसानों भाई-बहनों की हर छोटी-बड़ी दिक्कतों को दूर करने और अन्नदाता की समृद्धि और कृषि की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. यह पत्र उत्तराखंड के नैनीताल निवासी खीमानंद को मिला है, जिन्होंने नरेंद्र मोदी एप (नमो एप) के जरिए पीएम को संदेश भेजकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Fasal Beema Yojna) के पांच सफल वर्ष पूरे होने और सरकार के अन्य प्रयासों के लिए बधाई दी थी.

फसल बीमा योजना से हो रहा लाभ
प्रधानमंत्री ने खीमानंद को पत्र लिखकर उन्हें उनके बहुमूल्य विचार साझा करने के लिए धन्यवाद दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा है- ‘कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा करने के लिए आपका आभार. ऐसे आत्मीय संदेश मुझे देश की सेवा में जी-जान से जुटे रहने की नई ऊर्जा देते हैं.’ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सफलता का जिक्र करते हुए मोदी ने बताया, ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम की अनिश्चितता से जुड़े जोखिम को कम कर मेहनती किसान भाई-बहनों के आर्थिक हितों की रक्षा करने में लगातार अहम भूमिका निभा रही है. किसान हितैषी बीमा योजना का लाभ आज करोड़ों किसान ले रहे हैं.’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सरकार किसानों की प्रगति के लिए प्रयासरत
मोदी ने पत्र में आगे लिखा है- ‘पिछले पांच वर्षो में व्यापक कवरेज और पारदर्शी दावा निस्तारण प्रक्रिया के माध्यम से यह योजना किसान कल्याण को समर्पित हमारे संकल्पित प्रयासों और पक्के इरादों की एक महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभरी है. आज बीज से लेकर बाजार तक किसान भाई-बहनों की हर छोटी-बड़ी दिक्कतों को दूर करने और अन्नदाता की समृद्धि और कृषि की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.’

फसल बीमा योजना के 5 साल
प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति में देशवासियों के योगदान और उनकी भूमिका की सराहना करते हुए लिखा है- ‘आज देश एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर तेजी से अग्रसर है. समस्त देशवासियों के विश्वास की ऊर्जा से देश राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकनिष्ठ है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश को विश्व-पटल पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे प्रयास आगे और तेज होंगे.’ खीमानंद ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने संदेश में फसल बीमा योजना के 5 सफल वर्ष पूरे होने पर बधाई दी थी. साथ ही कहा था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए देशवासियों की उन्नति और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
योगी सरकार ने 4 साल पूरे होने पर लिखी चिट्ठी, गिनाए बड़े फैसले

योगी सरकार ने 4 साल पूरे होने पर लिखी चिट्ठी, गिनाए बड़े फैसले

कोरोना के चलते बिहार में स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द,बिहार में 58 से 107 और पटना में 14 से 26 पर पहुंचे नए मामले

कोरोना के चलते बिहार में स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द,बिहार में 58 से 107 और पटना में 14 से 26 पर पहुंचे नए मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend