ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया में मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, तीन एके-47 और एक इंसास बरामद

UB India News by UB India News
March 17, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, गया
0
गया में मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, तीन एके-47 और एक इंसास बरामद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गया जिला मुख्यालय से करीब 95 किमी दूर डुमरिया-बांकेबाजार प्रखंड स्थित गया-औरंगाबाद के बॉर्डर इलाके में काेकना-महजरी जंगल के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया.

सुरक्षा बलों ने मौके से तीन एके-47 व एक अत्याधुनिक इंसास राइफल बरामद की है. खुद को घिरता देख अंत में नक्सली भाग खड़े हुए और शाम छह बजे सर्च ऑपरेशन के बाद सीआरपीएफ व पुलिस के जवान जंगल से लाैट आये. इस अॉपरेशन में सीआरपीएफ के जवानों के अलावा डुमरिया, लुटुआ, बांकेबाजार, आमस व इमामगंज थाने की पुलिस भी शामिल थी.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

सीआरपीएफ ने दावा किया है कि मारे गये नक्सलियों में टुनटुन सिंह उर्फ अमरेश भाेक्ता गया के काेठिलवा का रहनेवाला था. वह नक्सली संगठन का जाेनल कमांडर बताया जा रहा है. वहीं, शिवपूजन गया के ही डिहबारा गांव का रहनेवाला था, जो सबजाेनल कमांडर बताया जा रहा है. इसके अलावा अन्य दाे सबजाेनल कमांडर श्रीकांत भुइंया व उदय पासवान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बिजकुरबा गांव के निवासी बताये जाते हैं.

गौरतलब है कि यह इलाका डुमरिया व बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित है. मंगलवार को गाेलियाें की तड़तड़ाहट से पूरा जंगली व पहाड़ी इलाका शाम तक गूंजता रहा. छकरबंधा व साेनदाहा सीआरपीएफ कैंप के अधिकारियों काे पहाड़ी की आेर नक्सलियों के जमा हाेने की सूचना मिली थी.

इसी सूचना के आधार पर पुलिस पहाड़ी पार कर जंगलों में पहुंची, तो नक्सलियों की ओर से गाेलियां चलने लगीं. पौने चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई और इसके बाद जब नक्सलियों ने खुद को घिरता देखा, तो भाग खड़े हुए. बाद में जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, तो मारे गये चारों नक्सली वर्दी में मिले. शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ाया, तो घटनास्थल से तीन एके-47 और एक अत्याधुनिक इंसास राइफल बरामद हुई.

STF से मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अपराधी समेत 2 ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने 50 हजार रुपये के ईनामी अपराधी चंद्रशेखर कापरी और उसके एक साथी को मार गिराया है. मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है. यहां से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. भागलपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिशा गुड़िया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को अल सुबह एसटीएफ की एक टीम रानी दियारा क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची थी.

पुलिस का दावा है कि इन अपराधियों को घेरने के बाद पुलिस ने इनसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें चंद्रशेखर कापरी और उसका सहयोगी मनोहर मंडल मारा गया. चंद्रशेखर 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी था, जिस पर आठ मामले दर्ज थे. पुलिस की इसकी लंबे समय से तलाश थी.

चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुड़िया ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो 315 रेगुलर राइफल, एक 12 बोर की रेगुलर बंदूक, दो 315 मस्केट राइफल, एक देसी कट्टा और कई गोली बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी छापेमारी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गया में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को ढेर किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
शराबबंदी कानून को लेकर सरकार दोहरी नीति अपना रही है: तेजस्वी

शराबबंदी कानून को लेकर सरकार दोहरी नीति अपना रही है: तेजस्वी

दिल्ली में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटके पाए गए

दिल्ली में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटके पाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend