ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ममता को चोट-‘हमला’ या राजनीतिक ‘ड्रामा’

UB India News by UB India News
March 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
ममता को चोट-‘हमला’ या राजनीतिक ‘ड्रामा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस वक्त देश में सबसे ज्यादा चर्चा नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट को लेकर हो रही है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान उनके बाएं पैर, एड़ी और कंधे में चोट लगी थी। ममता का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है-‘उनकी बाईं एड़ी और टखने की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनके दायें कंधे और दाहिने हाथ में भी चोट लगी है।’

फिलहाल मुख्यमंत्री को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अगले 48 घंटे तक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी और कई तरह की मेडिकल जांच भी होगी। इस घटना की तस्वीर कुछ स्पष्ट नहीं है कि कैसे और किन परिस्थितियों में उन्हें चोट लगी। हालांकि ये जांच का विषय है कि इतनी सुरक्षा के बीच ममता बनर्जी को चोट लगी कैसे। घटना के बाद ममता ने रिपोर्टर्स से कहा कि उन पर हमला किया गया है। उनका अभिवादन करने के लिए जुटी भीड़ में मौजूद चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया। उनकी गाड़ी का दरवाजा तेजी से बंद कर दिया। इस दौरान वो गिर पड़ी और उनका पैर बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने कहा कि उनका बायां पैर सूज गया है और वो फीवर महसूस कर रही हैं। ममता के काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनके पैर पर बर्फ का टुकड़ा रखा। फिर उनके काफिले को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल तक लाना पड़ा।

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

इस घटना से कुछ घंटे पहले ही ममता ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। लेकिन अचानक कोलकाता लौटने से ठीक पहले ये घटना हो गई और ममता बनर्जी ने जितनी तकलीफ और दर्द में अपनी बात पत्रकारों से कही उसे देखकर दुख हुआ। ममता ने दर्द से कराहते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। चूंकि चुनाव का माहौल है इसलिए ममता का इल्जाम सनसनीखेज है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक ‘साजिश’ थी, भीड़ में केवल चार-पांच लोग थे जिन्होंने धक्का दिया। यह घटना नंदीग्राम के बिरुलिया बाजार में हुई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि ममता जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं। मैं जानता हूं कि वो फाइटर हैं और जल्द स्वस्थ होकर सामने आएंगी। एक बार फिर चुनावी मैदान में बीजेपी को ललकारेंगी। लेकिन अभी की स्थिति है कि ममता की चोट बंगाल की चुनाव सियासत का बड़ा मुद्दा बन गया है। बीजेपी और कांग्रेस का कहना है कि यह उनका ‘पॉलिटिकल ड्रामा’ है। एक नेता ने कहा कि ममता के साथ 300 पुलिसवाले रहते हैं। ऐसे में अटैक कैसे हो सकता है? इतने सुरक्षाकर्मियों के बीच चार से पांच लोग कैसे उनपर हमला कर सकते हैं? एक अन्य नेता ने कहा कि ये सिर्फ सहानुभूति लेने की कोशिश है और कुछ नहीं।

मेरा मानना है कि बीजेपी और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस घटना पर रिएक्ट करने में थोड़ी जल्दबाजी की। इन नेताओं ने पूरी खबर आने का इंतजार भी नहीं किया। इन लोगों ने फैक्ट्स जानने की कोशिश नहीं की और ममता की चोट को नौटंकी करार दिया। मुझे लगता है कि पहले सच्चाई जानने की कोशिश करनी चाहिए थी। डॉक्टर्स की रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए था, फिर कुछ कमेंट करते तो ठीक रहता। लेकिन चुनाव का मौका है और इन नेताओं को डर था कि कहीं इस घटना से ममता बनर्जी को बंगाल के वोटर्स की सहानुभूति ना मिल जाए इसलिए उन्होंने तुरंत इसे नाटक बता दिया।

राजनीति कितनी निष्ठुर होती है ये बंगाल में दिखाई दिया। चुनाव हो तो सियासत और भी क्रूर हो जाती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगी, दर्द उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा था, वे हॉस्पिटल में हैं, इलाज हो रहा है लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी इसे पाखंड कह रहे हैं। बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह इसे राजनीतिक नाटक बता रहे हैं।

इन नेताओं को यह याद रखना चाहिए कि ममता का भी अपना इतिहास है। पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के शासन के दौरान उनपर हमले हुए। उन्होंने कई बार मार खायी और जनता उनके साथ खड़ी हुई। उस वक्त भी लोग ममता के सिर पर बंधी पट्टी को ड्रामा बताते थे। लेकिन परिणाम क्या हुआ यह सबके सामने है। बंगाल की जनता इस तरह की टिप्पणियों को हल्के में नहीं लेती है। किसी भी नेता के साथ अगर इस तरह की घटना होती है तो राजनीति से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में, मनगढ़ंत या सच्चाई जाने बगैर बयान देने से बचना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुवाई में आज होगी क्वाड की बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुवाई में आज होगी क्वाड की बैठक

पीएम मोदी ने ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की, कहा ‘नेहरू, अंबेडकर और पटेल के सपनों का भारत बनाने की ओर’

पीएम मोदी ने 'अमृत महोत्सव' की शुरुआत की, कहा 'नेहरू, अंबेडकर और पटेल के सपनों का भारत बनाने की ओर'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend