ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार STET परीक्षा के 12 विषयों का रिजल्ट घोषित

UB India News by UB India News
March 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बिहार STET परीक्षा के 12 विषयों का रिजल्ट घोषित

PATNA NEW SECRETARIAT MEIN S T E T KA RESULT JARI KERTE EDUCATION MINISTER VIJAY CHAUDHRY

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (STET 2019 ) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet2019.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी 2019 के 15 में से 12 विषयों का रिजल्ट जारी किया जिसमें 24,599 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 1.78 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एसटीईटी रिजल्ट जारी किए जानेे के माैके पर शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘ये 7वें चरण की नियुक्ति होगी। कोरोना में परीक्षा लेनी बड़ी चुनौती थी। ये परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने 37,335 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पात्रता हासिल कर ली है।’

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

एसटीईटी रिजल्ट आने के बाद अब बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37,335 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें 25,270 पद माध्यमिक और 12065 पद उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए है। सात साल बाद एसटीईटी होने के चलते उम्र सीमा में छूट भी दी गई थी।

पटना हाईकोर्ट ने 4 मार्च को दिया था रिजल्ट जारी करने का आदेश:
एसटीईटी 2019 का नोटिफिकेशन सितंबर 2019 में जारी हुआ था। इसकी ऑफलाइन परीक्षा 28 जनवरी 2020 को हुई थी। इस परीक्षा में चार केंद्रों पर आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने पर हंगामा हुआ था। हंगामा करने वाले छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इसी बीच अनियमिता पाए जाने पर परीक्षा रद्द कर दी गई। तब बिहार बोर्ड ने सितंबर 2020 में ऑनलाइन परीक्षा ली। इसमें आउट ऑफ सिलेबस का आरोप लगाते हुए कुछ छात्रों ने याचिका दायर कर दी थी। तब हाईकोर्ट ने 26 नवंबर 2020 को रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी। 4 मार्च को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ऑनलाइन परीक्षा को सही करार दिया और रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया।

पटना उच्च न्यायालय द्वारा एसटीईटी के लिए दायर रिट याचिका को खारिज कर मामले में कोई कानूनी हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद बोर्ड के द्वारा जल्द ही रिजल्ट प्रकाशित किए जाने का इंतजार अभ्यर्थियों को है. इसका इंतजार अब अभ्यर्थियों को भारी पड़ता जा रहा है. ट्वीटर पर जब एक अभ्यर्थी ने इसकी नाराजगी जताई तो शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार ने लिखा कि आज शाम 4 बजे तक यह रिजल्ट जारी हो सकता है.

STET result shall be announced at 4 pm this evening . https://t.co/HeOpsZgYyj

— Sanjay Kumar (@sanjayjavin) March 12, 2021

बता दें कि यह परिणाम माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए लगभग 37 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता खोलेगा. परिणाम घोषित होने के बाद, राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियोजन कार्यक्रम भी चलाया जायेगा. जिसमें जिलेवार नियोजन किया जायेगा. वहीं मेरिट के आधार पर एक सूची तैयार की जाएगी.

गौरतलब है कि बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फिलहाल 37 हजार 335 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं. हाल में ही पटना हाईकोर्ट ने बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा को वैध करार देकर रिजल्ट घोषित करने के आदेश दिया था. राज्य में शिक्षकों के जो पद रिक्त हैं उनमें 25 हजार 270 पद माध्यमिक और 12 हजार 65 पद उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
एजुकेट गर्ल्स ने किशोरियों के सतत विकास के लिए राजस्थान के महिला अधिकारिता निदेशालय के साथ किया समझौता

एजुकेट गर्ल्स ने किशोरियों के सतत विकास के लिए राजस्थान के महिला अधिकारिता निदेशालय के साथ किया समझौता

बिहार की अनामिका को हिंदी तो कमलकांत को मैथिली के साहित्य अकादमी अवार्ड

बिहार की अनामिका को हिंदी तो कमलकांत को मैथिली के साहित्य अकादमी अवार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend