ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता

देश में एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार अलर्ट है. शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर विनोद पॉल ने 9 राज्यों के स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की है. इन राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़त देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से सतर्क रहने की अपील की है.

UB India News by UB India News
March 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
कोरोना की दूसरी लहर की आहट,पांच राज्यों में फिर तेजी……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,327 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,92,088 हो गई. देश में 36 दिनों के बाद संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं और इसी के साथ लगातार चौथे दिन उपाचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी. यह संख्या अब 1,80,304 पर पहुंच गयी है. पंजाब के जालंधर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन ने लॉकडाउन जारी रखा है. जालंधर में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी.

देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक फिर से आई तेजी के बीच सक्रिय मामले लगातार बढ रहे हैं। लगातार तीन दिनों तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या १०० से कम दर्ज की गई लेकिन शुक्रवार को यह ११३ दर्ज की गई और पिछले २४ घंटों के दौरान इस महामारी से १०८ लोगों की मौत हुई है। इस अवधि में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से सक्रिय मामले ३९८५ बढ गए हैं। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ ९४ लाख ९७ हजार ७०४ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले २४ घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के १८‚३२७ नए मामले सामने आए हैं‚ जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ ११ लाख ९२ हजार से अधिक हो गई है। पिछले २४ घंटों में १४‚२३४ मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ ८ लाख ५४ हजार १२८ लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले ३९८५ बढने से १.८० लाख से अधिक हो गए हैं। इसी अवधि में १०८ मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख ५७ हजार ६५६ हो गई है। देश में रिकवरी दर घटकर ९६.९८ रह गई है। महाराष्ट्र‚ पंजाब में हर रोज बढ़ø रही नए मरीजों की संख्याः महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन मामले तेजी से बढने के बाद केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय जन स्वास्थ्य टीमों को इन राज्यों में भेजा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा‚ इन टीमों को कोरोना संक्रमण की निगरानी‚ नियंत्रण आदि में राज्य स्वास्थ्य विभाग की सहायता के लिए भेजा जा रहा है। महाराष्ट्र के लिए उच्चस्तरीय दल की अगुवाई एमओएचएफएब्ल्यू के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सीएमओ पी रवीन्द्रन करेंगे।
वहीं पंजाब के लिए जन स्वास्थ्य टीम की अगुवाई नई दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक ड़ा. एसके सिंह करेंगे। मंत्रालय ने कहा‚ यह दल ऐसे इलाकों में जाएंगे जहां संक्रमण के मामले बहुत अधिक हैं और संक्रमण के मामले बढने के कारणों का पता लगाएंगे। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में संक्रमण के ६‚६६१ मामले उपचाराधीन हैं और महाराष्ट्र में उपचाराधीन मामलों की संख्या ९०‚०५५ है। ये दल मुख्य सचिव/सचिव (स्वास्थ्य) को जानकारी देंगे साथ ही यह भी बताएंगे कि संबंधित राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों को उपाय के तौर पर क्या कदम उठाने चाहिए। मंत्रालय ने कहा‚ केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण को शिकस्त देने के लिए सरकार और समाज की पूरी भागीदारी वाले रूख के साथ कॉपरेटिव फेड़रलिज्म की रणनीति के साथ मोर्चा संभाल रही है। संक्रमण से निपटने के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को मजूबती देने के जारी प्रयासों के तहत सरकार समय समय पर राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में केंद्रीय टीमें भेजती है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
शराबबंदी से व्यक्तिगत लाभ नहीं :मुख्यमंत्री

शराबबंदी से व्यक्तिगत लाभ नहीं :मुख्यमंत्री

‘खेला होबे, देखा होबे, जेता होबे में घूमता बंगाल …….

'खेला होबे, देखा होबे, जेता होबे में घूमता बंगाल .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend