ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबबंदी से व्यक्तिगत लाभ नहीं :मुख्यमंत्री

गोपालगंज घटना की पूरी तरह से की गई थी जांच

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
शराबबंदी से व्यक्तिगत लाभ नहीं :मुख्यमंत्री

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी से राज्य की स्थिति और बेहतर होने का दावा किया और कहा कि वह सबसे आग्रह करेंगे कि शराबबंदी को लेकर गंभीर रहें‚ इसमें उनका कुछ भी व्यक्तिगत लाभ नहीं है। नीतीश ने शनिवार को यहां टीपीएस कॉलेज में स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण और महाविद्यालय के कई भवनों का उद्घाटन करने के बाद गोपालगंज जहरीली शराब कांड में न्यायालय द्वारा फांसी की सजा दिये जाने से संबंधित पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष २०१६ में जब शराबबंदी लागू की गई थी‚ उसी वर्ष गोपालगंज जिले में यह घटना हुई थी। जहरीली शराब पीने के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गयी थी। उस समय भी उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा था कि यदि लोग जहरीली शराब पीएंगे तो मृत्यु का शिकार हो जाएंगे। ॥ इसलिए कभी किसी की गलत बातों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि हम सबसे आग्रह करेंगे कि शराबबंदी को लेकर गंभीर रहें‚ इसमें मेरा कुछ भी व्यक्तिगत लाभ नहीं है। बापू भी शराबबंदी के पक्ष में थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपालगंज घटना की पूरी तरह से जांच की गई‚ जिसके आधार पर न्यायालय ने दोषियों को सजा दी है‚ यह बड़ी बात है। यह समझना चाहिए कि शराबबंदी लोगों के हित में है। नीतीश ने कहा कि कहीं–कहीं से अब भी जहरीली शराब पीने की घटना सामने आती है। ऐसे मामलों की पूरी गहराई से जांच कर उस पर कार्रवाई की जाती है। समाज में कुछ न कुछ गड़बड़ करने वाले लोग भी होते हैं। शत–प्रतिशत आदमी सही नहीं हो सकता है। शराबबंदी को लेकर लोगों को लगातार अभियान चलाते रहना चाहिए‚ इस पर सबों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी सजा मिलने से लोगों में डर होगा कि यदि वे गड़बड़ी करेंगे तो उन्हें भी कड़ी सजा मिलेगी। इस तरह की सजा से लोगों पर व्यापक असर पड़ेगा। शराबबंदी को लेकर वह लगातार समीक्षा करते रहते हैं।
उन्होंने तय कर दिया है कि प्रतिदिन गृह विभाग‚ पुलिस महानिदेशक एवं मद्य निषेध विभाग के वरीय पदाधिकारी इसकी रिपोर्ट लेंगे और उस आधार पर कार्रवाई करेंगे। ऐसा प्रतिदिन किया भी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाजीपुर के एक सरकारी कार्यक्रम में मंत्री मुकेश सहनी की जगह उनके भाई के जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कभी–कभी ऐसा होता है कि लोगों को सारी बातों की जानकारी नहीं होती है। श्री सहनी ने महसूस किया है कि उनसे चूक हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उनसे अब कोई गलती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस सवाल को उठाया है वह उनको भी धन्यवाद देते हैं कि यह बात सामने आने से सारी बातों का पता चल गया। अब इस बात को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। अब उनको क्षमा कर देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह युवा अवस्था से ही टीपीएस कॉलेज को जानते हैं।
औपचारिक रूप से आज आने का निमंत्रण मिला तो यहां आकर अच्छा लगा। कुछ सरकार के सहयोग से और कुछ इन लोगों ने अपनी तरफ से कॉलेज में बिल्डिंग बनायी है। जिनके नाम से यह कॉलेज बनाया गया है उनकी पत्नी ने इसका निर्माण करवाया था। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कॉलेज के कई सेक्टरों को दिखाया है जहां कई प्रकार के कार्य और अनुसंधान किये जा रहे हैं। नीतीश ने कहा कि कॉलेज में ७००० विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। यहां स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के साथ ही अनुसंधान भी हो रहा है। उन्हें यह सब देखकर अच्छा लगा है। इस संस्थान को और बेहतर ढंग से चलाने में सरकार की तरफ से यदि कोई और सहयोग की जरूरत होगी तो वह करेंगे ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो। वह यहां के शिक्षकों‚ विद्यार्थियों‚ शोधकर्ताओं को इस अवसर पर विशेष तौर पर बधाई देते हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह‚ पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चैधरी‚ टीपीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक‚ छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। ॥ टीपीएस कॉलेज में शनिवार को भवनों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
‘खेला होबे, देखा होबे, जेता होबे में घूमता बंगाल …….

'खेला होबे, देखा होबे, जेता होबे में घूमता बंगाल .......

गरीबों को सस्ती दवा के साथ-साथ युवाओं को कमाई का जरिया मिला:

गरीबों को सस्ती दवा के साथ-साथ युवाओं को कमाई का जरिया मिला:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend