ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल चुनाव :बीजेपी की आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

UB India News by UB India News
March 4, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल  चुनाव :बीजेपी की आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. आठ चरणों में होने वाले इस चुनाव के शुरूआती दो चरणों के लिए बीजेपी ने हर सीट पर चार से पांच उम्मीदवारों के नाम छांटे हैं. ये जानकारी राज्य के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी है. आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी है. कौन सा उम्मीदवार किस सीट से चुनाव लड़ेगा इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ही होगा.

60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम आज हो सकते हैं तय

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

बैठक में 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. बंगाल में 27 मार्च और एक अप्रैल को क्रमश: पहले और दूसरे चरण के चुनावों में 30-30 सीटों पर चुनाव होने हैं. दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नंदीग्राम विधानसभा सीट भी आती है.

बंगाली फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों को टिकट दिए जाने की उम्मीद

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है, “हमें अपनी जिला इकाइयों से पहले दो चरणों के लिए 120-140 नाम प्राप्त हुए हैं. इनके अलावा सैकड़ों और नाम हैं. हमनें 20-25 नाम हर सीट के लिए रखे और उनमें से हर सीट के लिए 4-5 नाम छांटे. कुछ और नाम हटाए जाएंगे और उसके बाद, पार्टी नेतृत्व को अंतिम नाम तय करना है.” प्रदेश बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हाल में हुई अपनी कोर समिति की बैठक के दौरान कई युवा चेहरों और पेशेवरों को खड़ा करने का फैसला किया है. पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी समेत तृणमूल कांग्रेस से भगवा दल का दामन थामने वाले 19 विधायकों को उनके पुराने विधानसभा क्षेत्रों से ही टिकट दिये जाने के अलावा पार्टी द्वारा बंगाली फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों को भी टिकट दिये जाने की उम्मीद है.

खड़गपुर सदर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं घोष

सूत्रों ने कहा कि घोष को खड़गपुर सदर सीट से खड़ा किये जाने की चर्चा है, जिस पर उन्होंने 2016 में जीत हासिल की थी. उन्होंने हालांकि 2019 में गोपीबल्लुपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बाद में खड़कपुर सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार को टीएमसी उम्मीदवार से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. पार्टी हालांकि अभी इस बात को लेकर दुविधा में है कि सुभेंद्रु अधिकारी को नंदीग्राम सीट से खड़ा किया जाए या नहीं. पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से पहले वह इस सीट से विधायक थे.

बंगाल के चुनाव में सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. बीजेपी साल 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटें जीतकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी थी. राज्य में पिछले कुछ सालों में बीजेपी का प्रभाव बढ़ा है और उसके नेताओं को दावा कि वह ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का इस विधानसभा चुनाव में अंत कर देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
शराब के धंधे में लिप्त लोगों की चेन को तोड़ें: नीतीश

शराब के धंधे में लिप्त लोगों की चेन को तोड़ें: नीतीश

मोदी की दाढ़ी पर केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद में भिड़ंत

मोदी की दाढ़ी पर केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद में भिड़ंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend