ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल चुनाव में उतरने की तैयारी में बिहार की सभी प्रमुख पार्टियां

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
बंगाल चुनाव में उतरने की तैयारी में बिहार की सभी प्रमुख पार्टियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बिहार के सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे. आठ चरणों में होने वाले बंगाल के चुनाव में बिहार के नेताओं की चुनावी सभाएं भी होंगी. बंगाल के चुनावी समर में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही जनता दल यूनाइटेड, राजद, भाकपा माले, भाकपा, माकपा व हम के प्रत्याशी ताल ठोंकने को तैयार हैं.

राजद भी चुनावी जंग में कूदने को तैयार
जदयू ने जहां वहां चुनाव लड़ने की संभावना टटोलने का निर्देश अपने दलीय नेताओं को दिया है, वहीं राजद भी चुनावी जंग में कूदने को तैयार है. खास यह कि बिहार विधानसभा के चुनाव में एक साथ लड़ने वाली वामदल एवं अन्य पार्टियां बंगाल के चुनाव में अलग-अलग मैदान में उम्मीदवार उतारेंगी.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

माले अकेले 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी
भाकपा-माकपा व कांग्रेस एक साथ और माले अकेले 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. वहीं, भाजपा को हराने के लिए भाकपा – माले अन्य पार्टियों का समर्थन करेगी, जिसको लेकर मंगलवार को निर्णय होगा. साथ ही, रविवार को बंगाल में भाकपा-माकपा,कांग्रेस व अन्य सहयोगी पार्टियों की एक बड़ी रैली होगी, जिसमें माले के नेता शामिल नहीं होंगे. इसकी पुष्टि भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने की है.

बिहार से बंगाल जायेंगे वामदल नेता
विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद बिहार के नेता भी बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए जायेंगे. पार्टी से जुड़े युवाओं को भी बंगाल जाना है, जिसमें उन नेताओं को पार्टी प्राथमिकता देगी, जो बंगला जानते हैं या समझते हैं, ताकि लोगों के स्थानीय मुद्दों से वह जुड़ सकें.

माकपा-भाकपा में सीटों का बंटवारा
रैली के बाद माकपा-भाकपा में सीटों का बंटवारा हो जायेगा. इसको लेकर वामदलों की केंद्रीय कमेटी की बैठक भी रैली के बाद होगी. जिसमें सीट बंटवारे को लेकर पूरी प्रक्रिया पर विराम लगने की संभावना है. माकपा के मुताबिक 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी है.

हम उतारेगी 26 सीटों पर उम्मीदवार
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पश्चिम बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, वर्दमान आदि बिहार से सटे इलाके वाली ये सीटें हैं, जहां दलित और बिहारियों की संख्या अधिक है.चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी 17- 18 फरवरी को कोलकाता का दौरा कर चुके हैं.

जदयू करेगा अगले सप्ताह घोषणा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जदयू फिलहाल सीटों के चयन की तैयारी कर रहा है. पार्टी वहां कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन होगा या अकेले चुनाव लड़ेगी,इसकी घोषणा अगले सप्ताह होगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार में जाना तय
सूत्रों के मुताबिक वहां चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जाना तय माना जा रहा है. फिलहाल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास और पश्चिम बंगाल इकाई चुनाव कमेटी के अध्यक्ष बबलू महतो को सीटों का आकलन करने के लिए कहा गया है. उनकी रिपोर्ट मिलते ही अगले सप्ताह चुनाव लड़ने वाली सीटों की घोषणा की संभावना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
विकास दिवस के दिन बूथों पर रहें कार्यकर्ताः आरसीपी

विकास दिवस के दिन बूथों पर रहें कार्यकर्ताः आरसीपी

असम–बंगाल विस चुनावों में उतरेगा राजद

असम–बंगाल विस चुनावों में उतरेगा राजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend