ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना गाइडलाइंस 31 मार्च तक बढ़ी, सरकार ने सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी

UB India News by UB India News
February 27, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ
0
कोरोना की दूसरी लहर की आहट,पांच राज्यों में फिर तेजी……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू गाइडलाइंस की समयसीमा बढ़ा दी है. देशभर में कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देश अब 31 मार्च तक लागू रहेंगे. इस संदर्भ में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है. पत्र में सभी राज्यों से सावधानी और सख्त निगरानी बनाए रखने की सलाह दी है.

गृह मंत्रालय ने कहा, ‘कोरोना वायरस से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. संबंधित प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है. पड़ोसी देशों से व्यापार के लिए लोगों के आने जाने और वस्तुओं के आदान-प्रदान पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.’

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

मंत्रालय ने ये भी कहा है कि देश में एक्टिव केस और नए मामलों की संख्या में पिछले कुछ महीनों की तुलना काफी गिरावट आई है. लेकिन फिर भी महामारी को पूरी तरह से दूर करने के लिए सावधानी और कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है.

क्या है कोरोना गाइडलाइंस
कोरोना महामारी से बचाव के लिए 27 जनवरी को दिशानिर्देश जारी किए गए थे. इनके अनुसार, सिनेमा हॉल और थिएटरों को दर्शकों के साथ चलाने की अनुमति दी गई है. एक राज्य से दूसरे राज्य लोगों की आवाजाही और वस्तुओं की ढुलाई पर कोई रोक नहीं है. स्वीमिंग पूल को भी इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है.

वाणिज्यिक यात्री उड़ानों की निलंबन 31 मार्च तक बढ़ा
विमानन नियामक डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित रखने की अवधि 31 मार्च तक के लिये बढ़ा दी. कोविड-19 महामारी के कारण अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल 23 मार्च से निलंबित है. हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों को सक्षम प्राधिकरण द्वारा मामला-दर-मामला आधार पर अनुमति दी जा सकती है.

कोरोना गाइडलाइंस बढ़ाने की वजह क्या है
कोरोना गाइडलाइंस की समयसीमा बढ़ाए जाने की वजह कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देखी जा रही है. भारत में संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर चढ़ने लगा है. लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 16,577 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 590 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

Home Secretary Ajay Bhalla writes to all states and UTs after extending #COVID19 guidelines till March 31st. Bhalla in his letter says there is a need for maintaining caution and strict surveillance to fully overcome the pandemic. pic.twitter.com/QilSv3M22H

— ANI (@ANI) February 27, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की कायल हुई दुनिया :वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजे जायेंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की कायल हुई दुनिया :वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजे जायेंगे मोदी

पुलिस बल में 35 फीसद होंगी महिलाएंः नीतीश

पुलिस बल में 35 फीसद होंगी महिलाएंः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend