ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुलिस बल में 35 फीसद होंगी महिलाएंः नीतीश

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, कैरियर, खास खबर, पटना, बिहार
0
पुलिस बल में 35 फीसद होंगी महिलाएंः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के पुलिस बल में १५ वर्षों में ५० हजार से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। दस हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। अगर पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की और जरूरत होगी तो वह भी पूरा किया जाएगा। पुलिस बल में महिलाओं की संख्या अब २३ प्रतिशत हो गई है। अगले ३–४ वर्षों में यह संख्या ३० से ३५ प्रतिशत पहुंच जाएगी।’ ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह २०२१ कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ–साथ समाज में प्रेम‚ शांति एवं सद्भाव के साथ ही सकारात्मक माहौल बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमलोगों की अपेक्षा है कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें।’ उन्होंने कहा कि अपराध की ससमय जांच जरूरी है‚ ताकि अपराधियों को दंड दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस अधीक्षक को भी सप्ताह में तीन से चार दिन घूमना चाहिये। इससे पुलिस की कार्य संस्कृति में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति और प्रशिक्षण पर सरकार का विशेष ध्यान है। राज्य में महिला बटालियन का गठन किया गया और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए स्वाभिमान बटालियन का गठन किया गया। हर जिले में महिला थाने की स्थापना की गई है। पुलिस बल में महिलाओं को ३५ प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पुलिस बल में महिलाओं की संख्या अब २३ प्रतिशत हो गई है और अगले ३–४ वर्षों में यह संख्या ३० से ३५ प्रतिशत पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में तेजी लाने की कोशिश हो रही है। हर जिले में चलंत विधि विज्ञान इकाई बनेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी और कोई ढिलाई नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने बिहार सैन्य पुलिस–५ परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडि़यम में आयोजित राज्य पुलिस सप्ताह–२०२१ कार्यक्रम में कहा कि शराब मामले में अब तीव्र और व्यापक कार्रवाई हो रही है। शराबबंदी में स्वान और उड़़न दस्ते की भी मदद ली जायेगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी मेरा व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है‚ यह लोगों के हित में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य से संबंधित २०१८ में सर्वे रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि एक वर्ष में जितनी मौत होती है‚ उसमें ५.३ प्रतिशत शराब पीने के कारण होती है। २० से ३९ आयु वर्ग के १३.५ प्रतिशत युवाओं की मौत शराब की वजह से होती है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की मुहिम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस एवं उत्पाद विभाग के कुल ६१९ अधिकारियों एवं कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गयी है और ३४८ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि १८६ लोगों को बर्खास्त तथा ६० पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के पद से हटाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके ओर वीरता के लिए मुजफ्फरपुर की रानी कुमारी‚ जमुई की अर्पिता‚ जमुई के मो. मुतुर्रहमान‚ सारण के अतुल मुकेश‚ दरभंगा के संतोष कुमार महतो तथा सुधीर कुमार और जमुई के गौरव सिंह राठौर को नागरिक प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए सीआईडी के एडीजी विनय कुमार‚ एडीजी (विशेष शाखा) जितेंद्र गंगवार‚ सेवानिवृत्त ड़ीएसपी प्रतिभा सिन्हा‚ राकेश कुमार‚ सैयद रफत कमाल और पुलिस अवर निरीक्षक बासुकीनाथ मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंघल एवं बिहार सैन्य पुलिस के डीजी आरएस भ^ी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव‚ गृह सह मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंाी के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ महानिदेशक‚ प्रशिक्षण एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक‚ बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड आलोक राज‚ गृह रक्षावाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं की महानिदेशक शोभा अहोतकर‚ मुख्यमंाी के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश के टॉय उद्योग में बहुत बड़ी ताकत

भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश के टॉय उद्योग में बहुत बड़ी ताकत

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.ए.बोबड़े और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुआ पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.ए.बोबड़े और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुआ पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend