ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला कल्याण समिति और अंखड ज्योति अस्पताल के द्वारा 4 दर्जन लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

महिला कल्याण समिति पटना और अंखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल पटना के सँयुक्त तत्वावधान में गया के टेकारी से आये 4 दर्जन लोगों का निशुल्क आंखों का ऑपरेशन

UB India News by UB India News
February 25, 2021
in Lokshbha2024, गया, पटना, बिहार, महिला युग, स्वास्थ
0
महिला कल्याण समिति और अंखड ज्योति अस्पताल के द्वारा 4 दर्जन लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

अंखड ज्योति असपताल पटना में मरीजों के आंखों का जांच करते डॉक्टर और साथ मे महिला कल्याण समिति की सचिव अर्चना राय भट्ट ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महिला कल्याण समिति पटना और अंखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल पटना के सँयुक्त तत्वावधान में एक वृहद कार्यक्रम बिहार में चलाया जा रहा है । इस कार्यक्रम में पहले गांव गांव मुफ्त आई चेकप किया जाता है । उसके उपरांत उनमें से जो मोतियाबिंद जैसी बीमारी से पीड़ित होते है उन्हें दोनों संस्थाओं के द्वारा मरीजों को पटना लाया जाता है जहाँ इनका मुफ्त में आंखों का ऑपरेशन किया जाता है ।

अंखड ज्योति अस्पताल में आंखों के जांच के लिए कतार में बैठे मरीज ।

इस कार्यक्रम की शुरुआत इस महीने से बिहार के गया जिले के टेकारी प्रखंड से शुरू हुई है । बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की प्रवक्ता और पार्टी की बरिष्ठ नेत्री , महिला कल्याण समिति सचिव श्रीमती अर्चना राय भट्ट ने बताया कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल पटना के साथ बड़े पैमाने पर सूबे के हर एक प्रखंड में हम लोग आंखों की जांच तथा उसके उचित उपचार के लिए कार्य कर रहे हैं । इसकी शुरुआत महात्मा बुद्ध की धरती गया के टिकारी प्रखंड से शुरू किया गया है । इस कार्यक्रम की शुरुआत हमने ऐतिहासिक रूप से विश्व में प्रचलित बोधगया की महान धरती को नमन करते हुए शुरु किया गया है । गया जिले के टेकारी प्रखंड में हमने पहला शिविर का आयोजन किया जिसमें करीब 500 से 700 महिला पुरुषों ने भाग लिया । उनमें से 50 लोग ऐसे पाए गए जिनका ऑपरेशन नितांत आवश्यक था । इसलिए हम लोगों ने उन्हें अपने खर्चे से पटना लाकर उनका ऑपरेशन करवाया जा रहा है । यह ऑपरेशन पूरी तरह से निशुल्क है यहां तक की मरीजों को पटना लाने उनका जांच दवाइयां तथा रहने खाने का इंतजाम ही दोनों संस्थाओं के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है ।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

श्रीमती अर्चना राय भट्ट ने बताया कि हम आभारी हैं अखंड ज्योति अस्पताल प्रबंधन की जिन्होंने इस नेक कार्य में अपने सहमति ही नहीं पूरी ताकत सेवा भाव मे जुटे हैं । उनके कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टर की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस महान कार्य को करने का बीड़ा उठाया है ।

टेकारी से आए कुछ मरीजों ने बातचीत के क्रम में बताया कि हम तो आस खो चुके थे फिर हमारी आंखों की ज्योति वापिस आएगी । हमारे पास न तो इतना पैसा था ना उतना संसाधन था कि हम बाहर जाकर अपने आंखों का इलाज करा सके । किंतु अर्चना राय जी एक बेटी की तरह हम लोगों की दुख दर्द को महसूस करते हुए आंखों का जांच ही नहीं करवाया बल्कि पटना लाकर हमारे आंखों का ऑपरेशन करवा रही हैं के लिए हम सभी लोग उनके ताउम्र आभारी रहेंगे ।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आज करीब 4 दर्जन लोगों का पटना के अखंड ज्योति अस्पताल में जांच प्रक्रिया चल रही है सभी लोगों का कल ऑपरेशन है । यह सभी लोग गया जिले के टिकारी प्रखंड के रहने वाले है । इनलोगो का अस्पताल के द्वारा महिला कल्याण समिति के सहयोग से आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया था उसमें से चुनकर महिला पुरुषों को लाया गया हैं जिनका ऑपरेशन नितांत आवश्यक था । आज सभी लोगों की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और कल दिन में अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा । ऑपरेशन के बाद यह लोग सिर्फ पूर्व की भांति देख सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी चाहे मरीज इस उम्र का भी हो उसका इलाज सफलतापूर्वक किया जाएगा ।

महिला कल्याण समिति की सचिव अर्चना रॉय भट्ट के सहयोग से आंखों के ऑपरेशन के लिए जांच कराते मरीज

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
FATF से पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, जून 2021 तक ‘ग्रे’ लिस्ट में ही रहना होगा

FATF से पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, जून 2021 तक ‘ग्रे’ लिस्ट में ही रहना होगा

कोरोना वैक्सीनेशन में प्राइवेट सेक्टर को शामिल करना स्वागत योग्य कदम

कोरोना वैक्सीनेशन में प्राइवेट सेक्टर को शामिल करना स्वागत योग्य कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend