ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जा रहे हैं तो जाइए, कहीं अकेले ही न रह जाइएगा……………..

UB India News by UB India News
February 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, ब्लॉग, संपादकीय
0
नीतीश के भाषण में खूब हुई टोका–टोकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के टूटने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने बिहार में एआईएमआईएम के अध्यक्ष और विधायक अख्तरूल इमान की ओर इशारा करते हुए कहा कि तब तो आप अकेले पड़ जाएंगें. एआईएमआईएम के फिलहाल बिहार में पांच विधायक हैं. बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब दे रहे थे, कि अख्तरूल इमान ने पूर्णिया को राजधानी बनाने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बिहार बहुत छोटा प्रदेश है.

नीतीश ने कहा कि राज्य में कहीं से भी राजधानी पांच से छह घंटे में आया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड जब एक था, तब रांची राजधानी थी. उन्होंने कहा, “मैं तो कोई और राजधानी नहीं बना सकता. मेरे बाद कोई और आएगा तो वे जैसा चाहेंगे करेंगे. मैं तो यह नहीं कर सकता.” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अख्तरूल इमान अपने विधायकों के साथ वॉकआउट करने लगे. नीतीश कुमार ने सहज लहजे में कहा कि आप लोग सदन में बैठकर सुन लीजिए, आगे काम आएगा.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

इमान की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा, “आप आरजेडी और जेडीयू के बाद अब तीसरी पार्टी में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि जा रहे हैं तो जाइए, कहीं अकेले ही न रह जाइएगा.” इस बयान से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि नीतीश कहीं एआईएमआईएम के अध्यक्ष को यह संदेश तो नहीं देना चाह रहे हैं कि आप असदुद्दीन ओवैसी के साथ अकेले रह जाएंगें.

बता दें कि एआईएमआईएम के सभी पांच विधायक पिछले महीने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि ये सभी विधायक जल्द ही जेडीयू का दामन थाम सकते हैं. इसके बाद हालांकि इमान ने स्पष्ट कर दिया था कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से एआईएमआईएम के विधायक मिले थे. मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री होने के नाते अन्य पार्टियों के विधायक और सांसद उनसे मिलते रहते हैं, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने के बाद जेडीयू अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है. इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक जमां खान जेडीयू का दामन थाम कर मंत्री बन चुके हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

Next Post
आज नरेंद्र मोदी जायेंगे तमिलनाडु, पुदुच्चेरी तो असम में रैलियां करेंगे अमित शाह , केरल में दुबकी लगा रहे राहुल

आज नरेंद्र मोदी जायेंगे तमिलनाडु, पुदुच्चेरी तो असम में रैलियां करेंगे अमित शाह , केरल में दुबकी लगा रहे राहुल

बंगाल की सियासत का सुपर गुरुवार, नड्डा लक्ष्य सोनार बांग्ला की करेंगे शुरुआत

बंगाल की सियासत का सुपर गुरुवार, नड्डा लक्ष्य सोनार बांग्ला की करेंगे शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend