ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल की सियासत का सुपर गुरुवार, नड्डा लक्ष्य सोनार बांग्ला की करेंगे शुरुआत

UB India News by UB India News
February 25, 2021
in Lokshbha2024, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल की सियासत का सुपर गुरुवार, नड्डा लक्ष्य सोनार बांग्ला की करेंगे शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज बंगाल की सियासत का सुपर गुरुवार है. पश्चिम बंगाल चुनाव का पारा आज रैलियों और रोड शो से गर्म रहने वाला है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर अभिषेक बनर्जी तक आज मैदान में पसीना बहाने वाले हैं. कोलकाता पहुंचे जेपी नड्डा सुबह 10 बजे लक्ष्य सोनार बांग्ला कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं जिसे बांग्ला भाषा में लक्खो सोनार बांग्ला नाम दिया गया है.

अगले पांच साल में बंगाल का स्वरूप कैसा हो इसको लेकर बीजेपी 2 करोड़ लोगों की राय जुटाएगी. जिसके आधार पर मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा. इसके लिए बीजेपी राज्य में 294 एलईडी रथ चलाएगी, जिसमें सुझाव पेटिका लगी होगी. हर विधानसभा में 100 सजेशन बॉक्स समेत राज्य में 3 हजार बॉक्स लगाए जाएंगे. इसके अलावा फोन और वेबसाइट के जरिए भी बीजेपी सुझाव मांगेगी. आज ही जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे श्रद्धांजलि देने बंकिमचंद्र चटर्जी के घर जाएंगे. शाम 4 बजे मंगल पांडे मेमोरियल का दौरा भी करेंगे.

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

ओवैसी को नहीं मिली इजाजत
ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी आज ठाकुरबाड़ी में रैली करने वाले हैं. कोयला घोटाले में पत्नी से पूछताछ के बाद पहली रैली में अभिषेक केंद्र को निशाना बना सकते हैं. आज ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मटियाब्रुज इलाके से रैली करने वाले थे लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली. मटियाब्रुज इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है, इसलिए ओवैसी यहां रैली करने वाले थे. मटियाब्रुज अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर का हिस्सा है.

ओवैसी की कोशिश मटियाब्रुज से ममता के खिलाफ मुस्लिम कार्ड खेलकर चुनावी बिगुल फूंकने की थी. लेकिन अब जब उन्हें इजाजत नहीं दी गई है तो ये मान कर चलिए कि ओवैसी के कद और जिद का नेता आज यूं ही चुप नहीं बैठेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

Next Post
सोनी सब पर एक बार फिर आ रहा ‘जीजाजी छत पर कोई है’ बिलकुल नये अवतार में

सोनी सब पर एक बार फिर आ रहा ‘जीजाजी छत पर कोई है’ बिलकुल नये अवतार में

महिला कल्याण समिति और अंखड ज्योति अस्पताल के द्वारा 4 दर्जन लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

महिला कल्याण समिति और अंखड ज्योति अस्पताल के द्वारा 4 दर्जन लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend