ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराब तस्करों से मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर शहीद, चौकीदार की हालत गंभीर

UB India News by UB India News
February 24, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना, सीतामढ़ी
0
शराब तस्करों से मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर शहीद, चौकीदार की हालत गंभीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीतामढ़ी में शराब तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (दारोगा) शहीद हो गए हैं। शहीद SI का नाम दिनेश राम है। मुठभेड़ में एक चौकीदार को भी गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल है। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के कोवारी गांव में हुई।

पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ की यह घटना मेजरगंज के कुंवारी गांव की है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी के लिए गई पुलिस की टीम पर शराब तस्करों ने फायरिंग की. फायरिंग की इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार को गोली लगी, गोली लगने से दारोगा दिनेश राम की मौत हो गई वहीं चौकीदार गंभीर रूप से घायल है. पुलिस और तस्करों की इस मुठभेड़ में शराब तस्कर को भी गोली लगने की खबर है. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुलिस की गोली से एक शराब तस्कर भी मारा गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि शेष है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

मुठभेड में शही हुए दारोगा दिनेश राम मोतिहारी के लखौरा के रहने वाले थे जबकि घायल चौकीदार लालबाबू पासवान कोअरी का रहने वाला है. शराब तस्कर जिसकी मौत हुई है उसका नाम रंजन सिंह है. वो मेजरगंज के कोआरि का रहने वाला है. शराब तस्करों के साथ पुलिस की हुई इस मुठभेड़ ने बिहार में एक बार फिर से शराब के गोरखधंधे को उजागर कर दिया है. मामले की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

शराब माफिया आए दिन बिहार में कोई न कोई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सीतामढ़ी (Sitamarhi) की घटना यह बताने के लिए काफी है कि बिहार में शराब माफिया की तूती कैसे बोल रही है, लेकिन जब बात ऐसे शराब माफिया पर कार्रवाई की बात होती है तो सरकार की तरफ से अजीबोगरीब बयान दिए जाते हैं. शराब माफिया से पुलिस मुठभेड़ में शहीद हुए बिहार पुलिस के जवान की घटना पर बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव (Vijender Yadav) ने कहा कि अमेरिका की संसद में भी गोलियां चली हैं और अपराध कहां नहीं हो रहा, लेकिन अपराधी कोई भी हो सरकार करवाई करेगी.

इसके साथ उन्‍होंने कहा कि ढाई सौ साल पहले सीआरपीसी ( CRPC) बना. क्या उसके बाद ब्रिटेन की जेल खाली हैं, क्या परिवार में घटनाएं नहीं होती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि किसी भी घटना के बाद करवाई की जाती है. नीतीश सरकार इस मामले में कठोर करवाई करेगी.

बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमित कुमार ने शहीद के आश्रितों को सरकार की तरफ से 20 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है.

मध निषेध मंत्री सुनील कुमार ने दिया यह बयान
सीतामढ़ी की घटना के बाद बिहार सरकार के मध्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. बिहार में शराबबंदी है और अवैध शराब रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है. उसी के दबाव में शराब माफिया पुलिस पर हमला कर रहे हैं. सीतामढ़ी की घटना का सरकार ने संज्ञान में लिया है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सीतामढ़ी की घटना के लिए सीएम नीतीश है दोषी: आरजेडी
शराब माफिया और पुलिस के बीच सीतामढ़ी में हुई मुठभेड़ पर राजद ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर तंज कसा है. राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि नीतीश ने कानून बनाया है घर में शराब मिले तो घर जब्‍त किया जाएगा और घर के मुखिया को जेल भेजा जाएगा. अब बिहार में शराब मिल रही है, तो बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर भी करवाई होनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मंत्री मदन सहनी की बर्खास्तगी की मांग,मंत्री चोर है’ का लगा नारा

बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, मंत्री मदन सहनी की बर्खास्तगी की मांग,मंत्री चोर है' का लगा नारा

सरकार का काम कारोबार करना नहीं है,सरकार को अपना पूरा ध्‍यान लोक कल्‍याण पर लगाना चाहिए : पीएम मोदी

सरकार का काम कारोबार करना नहीं है,सरकार को अपना पूरा ध्‍यान लोक कल्‍याण पर लगाना चाहिए : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend