ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट बिहार विधानसभा में पेश

बिहार बजट पेश :कुल 2 लाख 18 हजार 502 करोड़ का बजट , शिक्षा पर 21900 करोड़ ,स्वास्थ्य पर 6927 करोड़ , ग्रामीण विकास पर 16782 करोड़ , समाज कल्याण पर 8190 करोड़ ,ग्रामीण कार्य पर 7313 करोड़, पथ निर्माण पर 4410 करोड़....

UB India News by UB India News
February 22, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, पटना
0
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट बिहार विधानसभा में पेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार का आम बजट उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद विधानमंडल में शेरो शायरी के साथ शुरू की। बतौर वित्तमंत्री वे अपना पहला बजट सदन के पटल पर रख रखा। बिहार बजट पेश करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा- ये बजट सर्वांगीण विकास का बजट है। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष योजना लाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बजट में सात निश्चय योजना के लिए 4671 करोड़ सात निश्चय पार्ट2 के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि बिहार में इस बार का बजट 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपये का है। सदन में तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि 2 लाख 18 हजार 502 करोड़ का अनुमानित आय होने का लक्ष्य है। योजना मद में 10 लाख 518 हजार 81 करोड़ की राशि जबकि गैर योजना मद में 11 लाख 77 हजार 830 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट संतुलित है और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वर्ष 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है। उसे यह बजट और गति देगा।

बिहार बजट भाषण की मुख्य बातें :

पशुओं के लिए हर 8-10 पंचायत पर अस्पताल बनाया जाएगा। इनको टेलीमेडिसिन की भी सुविधा दी जाएगी। देशी गोवंश के लिए ‘गोवंश विकास संस्थान’ की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 500 करोड़ का बजट दिया गया है।
दिल में छेद वाले बाल मरीजों का मुफ्त इलाज कराएंगे। इस योजना के लिए 300 करोड़ का प्रावधान।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की गई। हर खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
हर गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी। सभी गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए 150 करोड़ का बजट प्रावधान है।
कृषि के लिए 550 करोड़ का प्रावधान।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।
वाटर ड्रेनेज के लिए 150 करोड़ का प्रावधान।
20 लाख से ज्यादा रोजगार के नए अवसर सृजित किये जाएंगे।
5 जिलों में फार्मेसी कॉलेज खोले जाएंगे।
राज्य में एक और नए इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
हर जिले में मेगा स्किल सेटर बना युवाओं के रोजगार के लिए मौके बढ़ाए जाएंगे।
बिहार में मछलीपालन को इतना बढ़ाया जाएगा कि यहां की मछली दूसरे राज्यों में जाएगी।
लाल बैग में बजट की प्रति लेकर विधानसभा पहुंचे थे वित्त मंत्री।
लाल बैग में बजट की प्रति लेकर विधानसभा पहुंचे थे वित्त मंत्री।
वित्त मंत्री ने जो कविताएं पढ़ी, वो हैं :

तार किशोर प्रसाद ने आज अपना पहला व नीतीश कुमार सरकार का सोलहवां बजट पेश किया। करीब 55 मिनट लंबे बजट भाषण की शुरुआत ”नजर को बदलो तो नज़ारे बदल जाते हैं…” पंक्तियों से की। इसके बाद बीच में अटल जी की कविता की दो पंक्तियां पढ़ी और भाषण का अंत संभावनाओं भरी एक और कविता से किया।

शुरुआत की –

”नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं, सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं, कश्तियां बदलने की जरूरत नहीं, दिशा को बदलो तो किनारे खुद ब खुद बदल जाते हैं।”

बीच में पढ़ा –

”बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों से हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।”

अंत किया –

”उनकी शिकवा है कि मेरी उड़ान कुछ कम है… मुझे यकीन है कि ये आसमां कुछ कम है… वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से, वो और थे जो हार गए आसमां से… रख हौसला वो मंजर भी आएगा… प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा… थककर न बैठ ए मंजिल के मुसाफिर… मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।”

तेजस्वी ट्रैक्टर से विधानसभा गेट तक ही आ सके

इससे पहले आज बजट सत्र शुरू होते ही विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया। हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ट्रैक्टर से विधानसभा के पास पहुंचे। लेकिन ट्रैक्टर को अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली। इसके बाद कुछ दूर पैदल चलने के बाद तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी से विधानमंडल परिसर पहुंचे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
ये बजट सर्वांगीण विकास का बजट है:वित्त मंत्री

ये बजट सर्वांगीण विकास का बजट है:वित्त मंत्री

सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट : मुख्यमंत्री

सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend