ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिना किसी सदन के सदस्य होते हुए नीतीश मंत्रिमंडल में दो दो मंत्री सरकार की शोभा बढा रहे है

UB India News by UB India News
February 20, 2021
in जदयू, पटना, भाजपा
0
बिना किसी सदन के सदस्य होते हुए नीतीश मंत्रिमंडल में दो दो मंत्री सरकार की शोभा बढा रहे है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में दो ऐसे माननीय मंत्रियों के बारे में आपको ऐसी जानकारी देंगे जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे. मंत्रिमंडल में दो ऐसे माननीयों को जगह दी है जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है. बावजूद इसके दोनों मंत्रिमंडल में पूरी शान से कैबिनेट की शोभा बढ़ा रहे हैं. लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे नियम है की जो भी मंत्री बने उन्हें किसी भी सदन का सदस्य होना अनिवार्य होता है. बिहार में विधानसभा या विधान परिषद में से कोई अगर सदस्य हो तभी उन्हें मंत्री मंडल में जगह मिलती है लेकिन नीतीश मंत्रिमंडल में दो मंत्री अशोक चौधरी जो जेडीयू कोटा से भवन निर्माण मंत्री हैं और जनक राम जो खान मंत्री हैं, भाजपा कोटे से मंत्री बने हैं. फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं है.

दरअसल विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश मंत्रिमंडल में अशोक चौधरी मंत्री थे और उस वक्त विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन विधानसभा चुनाव परिणाम आने के पहले ही उनका एमएलसी का टर्म खत्म हो चुका था. इसी बीच विधानसभा का चुनाव हुआ और नीतीश कुमार की सरकार फिर से बन गई. नीतीश
कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में फिर से मंत्री बना दिया लेकिन अशोक चौधरी के साथ फिलहाल समस्या ये है कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे और विधान परिषद में राज्यपाल कोटा अभी भरा नहीं गया है. JDU इसी का इंतजार कर रही है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

वहीं, जनक राम के साथ भी यही समस्या है. जनक राम लोकसभा सांसद रह चुके है और पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का टिकट नहीं मिल पाया था, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा ने अपने कोटे से उन्हें मंत्री बना दिया और फिर राज्यपाल कोटा से विधान परिषद भेजने की तैयारी में है. फिलहाल वो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

बहरहाल नियम ये है कि मंत्री बनने के छह माह के अंदर किसी ना किसी सदन का सदस्य होना जरूरी है. फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल का तीन महीने से ज़्यादा का वक्त गुजर चुका है और बचे हुए तीन महीने के अंदर नीतीश कुमार के दोनो मंत्रियों को सदन का सदस्य होना ही होगा. अन्यथा मंत्री पद पर खतरा बढ़ जाएगा. यह पहला मौका है जब बिहार में दो-दो मंत्री बिना किसी सदन का सदस्य होने के बावजूद बनाए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
अमित शाह के इस ट्रंप कार्ड ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में मचा दी है हलचल

अमित शाह के इस ट्रंप कार्ड ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में मचा दी है हलचल

CAG रिपोर्ट में खुलासा : बॉडीगार्ड मुहैया कराने में राज्य सरकार को 100 करोड़ से ज्यादा हुआ राजस्व की हानी

CAG रिपोर्ट में खुलासा : बॉडीगार्ड मुहैया कराने में राज्य सरकार को 100 करोड़ से ज्यादा हुआ राजस्व की हानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend