ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह के इस ट्रंप कार्ड ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में मचा दी है हलचल

UB India News by UB India News
February 20, 2021
in पश्चिम बंगाल
0
अमित शाह के इस ट्रंप कार्ड ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में मचा दी है हलचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद दक्षिण 24 परगना जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। इस घोषणा को बीजेपी का ट्रंप कार्ड बताया जा रहा है। अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारी सरकार राज्य में 33 फीसदी महिलाओं को रिजर्वेशन देगी। कावद्वीप में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘बीजेपी सरकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं को 33 पर्सेंट रिजर्वेशन देगी।’ दरअसल बिहार में जिस तरह से साइलेंट वोटर बनकर महिलाओं ने बीजेपी की चुनावी नैया पार लगाई, कुछ उसी तरह की उम्मीद पार्टी को अब पश्चिम बंगाल में भी है।

यही वजह है कि गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में रिजर्वेशन का ऐसा ट्रंप कार्ड खेला है, जिसने चुनावी माहौल में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि इस कदम से पश्चिम बंगाल में बीजेपी को महिला मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का ‘आशीर्वाद’ प्राप्त हो सकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में करीब साढ़े सात करोड़ वोटर हैं जिसमें से करीब 50 प्रतिशत यानी साढ़े तीन करोड़ महिला वोटर हैं।

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

जाहिर सी बात है कि इस आधी आबादी के पास चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर करने की क्षमता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसलिए भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के बीच एक बड़ी रणनीति से काम करने में जुटी है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने 33 प्रतिशत रिजर्वेशन का दांव चलकर महिलाओं के बीच बीजेपी की पैठ बनाने की कोशिश की है।

अमित शाह ने बीते 18 फरवरी को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “हमारा उद्देश्य सिर्फ ममता बनर्जी सरकार को हटाकर बीजेपी सरकार को लाना नहीं है। हमारा उद्देश्य है कि बंगाल की स्थिति में परिवर्तन आए, राज्य के निर्धनों के जीवन में परिवर्तन आए, राज्य की महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन आए। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन देगी।”

राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि, “पिछले कई चुनावों में बीजेपी को महिला मतदाताओं का साथ मिलता रहा है। सीधा फायदा पहुंचाने वाली मोदी सरकार की कई योजनाओं ने महिलाओं को प्रभावित किया है। बिहार चुनाव में एनडीए की सफलता के पीछे महिलाओं की भूमिका को खुद प्रधानमंत्री मोदी भी स्वीकार कर चुके हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में महिला रिजर्वेशन के वादे के जरिए बीजेपी ने बड़ा दांव चला है।”

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के बीच पैठ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी उनसे जुड़े मुद्दों को चुनावी चर्चा का विषय बना रही है। राज्य में महिला अपराध की घटनाओं को बीजेपी के नेता हर चुनावी रैलियों में प्रमुखता से उठा रहे हैं। मोदी सरकार की उज्‍जवला, जनधन आदि योजनाओं का पार्टी नेता खूब प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। ताकि पश्चिम बंगाल की महिलाओं को भाजपा के प्रति आकर्षित किया जा सके।

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के एक प्रमुख पदाधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “यह कहना गलत होगा कि बीजेपी महिलाओं का वोट पाने के लिए आरक्षण आदि से जुड़े वादे कर रही है। महिलाओं के अधिकारों के लिए बीजेपी हमेशा लड़ती रही है। 33 प्रतिशत आरक्षण पाकर महिलाएं, सरकारी सेवाओं में सशक्त भूमिका निभाएंगी। मोदी सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के चुनाव में महिला मतदाताओं की पहली पसंद बीजेपी ही है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 19, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

Next Post
CAG रिपोर्ट में खुलासा : बॉडीगार्ड मुहैया कराने में राज्य सरकार को 100 करोड़ से ज्यादा हुआ राजस्व की हानी

CAG रिपोर्ट में खुलासा : बॉडीगार्ड मुहैया कराने में राज्य सरकार को 100 करोड़ से ज्यादा हुआ राजस्व की हानी

परीक्षा रद करने की मांग को लेकर पटना में आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा , कई गाडियों में तोड़फोड़

परीक्षा रद करने की मांग को लेकर पटना में आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा , कई गाडियों में तोड़फोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend