ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार के दावों के उलट बिहार में जहरीली शराब से हो रहीं मौतें :माले

UB India News by UB India News
February 20, 2021
in कम्युनिस्ट, पटना
0
सरकार के दावों के उलट बिहार में जहरीली शराब से हो रहीं मौतें :माले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाकपा–माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि बिहार सरकार के तमाम दावों के विपरीत राज्य में जहरीली शराब से लगातार मौतें हो रही हैं जो बेहद चिंताजनक है। गोपालगंज के विजयीपुर में लगातार कई मौतों से इलाके में दहशत का माहौल है लेकिन जिला प्रशासन हकीकत छुपाने में लगा हुआ है। वहां के डीएम ने बयान दिया कि मजदूरों की मौत जहरीली शराब से नहीं बल्कि उनकी स्वभाविक मृत्यु हुई है। यह वक्तव्य सरासर गलत है। हमारी मांग है कि विजयीपुर जहरीली शराब कांड की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। माले विधायक दल जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगा और सच्चाई को सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार उसी इलाके के विधायक हैं। लेकिन अब तक वे घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। जब उनके अपने इलाके का यह हाल है तो पूरे राज्य में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि शराब का यह पूरा धंधा सरकार व प्रशासन की मिलीभगत से चलाया जा रहा है। वहीं भाकपा–माले के गोपालगंज जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने घटना की जांच–पड़़ताल के दौरान ग्रामीणों से बातचीत के बाद कहा कि ये मौतें जहीरीली शराब के कारण ही हुई है। मामला गोपालगंज में हुई मौत की घटना पर चिंता जताते हुए पार्टी ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग॥

राज्यपाल का अभिभाषण दिशाहीनः महबूब आलम
भाकपा–माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा अभिभाषण दिशाहीन और झूठ का पुलिंदा है। आज पूरे राज्य में सरकार जल–जीवन–हरियाली योजना की डींगे हांक रही है लेकिन इस नाम पर कितने गरीबों को उजाड दिया गया‚ उसपर पूरी तरह से पर्दा डाल दिया गया है। आज भूख व कुपोषण का दायरा बिहार में लगातार बढता जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार देने के प्रति सरकार कहीं से भी इच्छुक नहीं दिखती। विधानसभा के पहले दिन माले विधायकों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करने‚ एमएसपी को कानूनी दर्जा देने‚ एपीएमसी ऐक्ट पुनर्बहाल करने‚ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान सहित सभी फसलों की खरीद की गारंटी करने‚ धान खरीद की तिथि बढाने आदि मुद्’ो को उठाया॥

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
कोई चूल्हा तो कोई लकडी लेकर पहुंचा विधानमंडल

कोई चूल्हा तो कोई लकडी लेकर पहुंचा विधानमंडल

सदन संचालन में सहयोग दें 105 नए सदस्यः अध्यक्ष

सदन संचालन में सहयोग दें 105 नए सदस्यः अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend