ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी की राह को रोकने की किसी की हैसियत नहीं:जगदानंद सिंह

UB India News by UB India News
February 17, 2021
in पटना, राजद
0
आरजेडी की राह को रोकने की किसी की हैसियत नहीं:जगदानंद सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के गुस्से का शिकार हुए आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह का मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार पर फूटा है. पटना स्थित पार्टी कार्यलय के बाहर का रास्ता बंद किए जाने को लेकर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष गुस्से में हैं. दरसअल, पार्टी कार्यलय के ठीक सामने वाली सड़क के उस कट को बंद किया जा रहा है, जहां से पार्टी के नेता कार्यलय प्रवेश करते हैं. इस बात की जानकारी मिलने के बाद जगदानंद भड़क उठे हैं. उन्होंने कहा कि किसी की हैसियत नहीं है कि वो आरजेडी की राह को रोक लें.

जतना की सुरक्षा सबसे ऊपर

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

उन्होंने नीतीश कुमार और सत्ता पक्ष से सवाल पूछा है कि केवल आरजेडी कार्यलय के सामने वाले कट को क्यों बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रास्ता बंद करने का मकसद क्या है? अगर ट्रैफिक के मकसद से है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. जनता के जीवन की सुरक्षा सबसे ऊपर है. रास्ते की वजह से किसी की जिंदगी खतरे में पड़ जाए वो हम भी पसंद नहीं करेंगे.

जगदानंद सिंह ने पूछा ये सवाल
उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि इस रोड पर तीन बड़ी पार्टियों के दफ्तर हैं और तीनों दफ्तर के सामने छोटे कट हैं. या तो तीनों गलत हैं या तीनों सही हैं. आगे दो बड़े चौराहे हैं आर ब्लाक और आयकर गोलम्बर या तो इससे ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दो या बाकी सब कट प्वाइंट बंद भी कर दो.

आरजेडी को आजमाना बंद करें नीतीश कुमार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे एतराज इस पर नहीं है कि यहां ये कट प्वाइंट क्यों बंद हो रहा है. मुझे एतराज इस पर है कि ट्रैफिक सेफ्टी के लिए इस तरह के सभी कट प्वाइंट क्यों नहीं बंद हो रहे हैं. अगर ट्रैफिक सेफ्टी नहीं सिर्फ अत्याचार के लिए वो ये चाहते हैं, तो नीतीश कुमार आरजेडी को आजमाना बंद करें.

आरजेडी की राह को रोकने की किसी की हैसियत नहीं

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या ये नीतीश कुमार की साजिश है? तब उन्होंने कहा कि किसकी हैसियत है कि आरजेडी के खिलाफ साजिश करे. ये निकम्मे लोग क्या साजिश करेंगे? थर्ड ग्रेड की पार्टी जो कुर्सी पर बैठें हैं. अगर साजिश करना उनकी हैबिट है तो करते रहें. आप लोगों के साथ भी करते होंगे. लेकिन मैं तो साफ कह रहा हूं कि ट्रैफिक सेफ्टी के मद्देनजर अगर कट को बंद कर रहे हैं तो कर लें. लेकिन अगर कोई चाहता है कि आरजेडी की राह को रोक ले तो किसी की हैसियत नहीं है कि आरजेडी की राह को रोक सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
राजद प्रशासन का मनोबल गिरा कर विकास की लय तोड़ना चाहता है: सुशील मोदी

आरजेडी में घुटन महसूस कर रहे विधायक, बड़े 'भूकंप' के आसार:सुशील मोदी

बिहार चुनाव के बाद JDU में बड़ा बदलाव

बिहार चुनाव के बाद JDU में बड़ा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend