ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में फिर से दूसरे स्थान

UB India News by UB India News
February 17, 2021
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर
0
भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में फिर से दूसरे स्थान

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीम इंडि़या ने चेपक पर खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड़ को पूरी तरह से धो दिया। भारत की इंग्लैंड़ पर 317 रनों से जीत रनों के हिसाब से उस पर अब तक की सबसे बड़़ी जीत है। इसी मैदान पर अभी कुछ ही दिनों पहले भारत के इंग्लैंड़ से हार जाने पर यह कहा जाने लगा था कि अब हमें स्पिन के अनुकूल विकेट पर स्पिनरों को खेलने में दिक्कत होने लगी है‚ लेकिन इस टेस्ट में रोहित शर्मा और बाकी बल्लेबाजों ने दिखाया कि टर्न में मददगार विकेट पर कैसे बल्लेबाजी की जाती है। इस जीत से भारत की सीरीज में वापसी तो हो ही गई। साथ ही उन्होंने जीत के दौरान पूरा दबदबा रखकर यह अहसास भी करा दिया है कि आगे सीरीज में क्या होने जा रहा है। भारत की इस जीत में वैसे तो कई खिलाडि़़यों का योगदान रहा पर सही मायनों में जीत के हीरो रोहित शर्मा‚ रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल हैं। अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट निकालकर इंग्लैंड़ की पहली पारी १३४ रन पर समेटकर भारत की जीत की राह बनाई। अश्विन दूसरी पारी में तीन ही विकेट निकाल सके क्योंकि अक्षर पटेल ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट निकाल दिए। वह यदि दो विकेट और ले लेते तो टेस्ट में शतक लगाने के साथ 10 विकेट लेने के अनोखे रिकॉर्ड़ के साथ जुड़़ जाते। यह करिश्मा अब तक इयान बॉथम सहित चार ही क्रिकेटर ही कर सके हैं। यह टेस्ट अक्षर और कुलदीप के लिए उची उड़़ान वाला साबित हुआ है। अक्षर तो पहले ही टेस्ट में पांच विकेट लेकर अपनी छाप छोड़़ने में सफल रहे हैं। वहीं कुलदीप के लिए दो साल तक बेंच पर आराम करने के बाद मौका मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाना आसान नहीं था। अब वह आगे कहर ढाते नजर आ सकते हैं। इस जीत से भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में फिर से दूसरे स्थान पर आ गया है। पर वह जून में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड़ से मुकाबला करना चाहता है तो उसे एक और टेस्ट जीतकर एक टेस्ट ड्रा कराना होगा। चेपक के इस विकेट की कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं क्योंकि गेंदबाजों को पहले सत्र से ही मदद मिलनी शुरू हो गई थी। यह स्पिन गेंदबाजों को मदद जरूर कर रहा था पर ऐसा नहीं था कि इस पर बल्लेबाजी की ही नहीं जा सकती थी। अगर ऐसा होता तो अश्विन तीसरे दिन शतक कैसे लगाते। इस कारण आलोचना के कोई मायने नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की छवि खराब करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मोहरा हैं दिशा और निकिता

प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की छवि खराब करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मोहरा हैं दिशा और निकिता

पुदुच्चेरी : कांग्रेस संकट के बीच LG के पद से हटाई गईं किरण बेदी

पुदुच्चेरी : कांग्रेस संकट के बीच LG के पद से हटाई गईं किरण बेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend