ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश के सीधी बस हादसे में अबतक 38 की मौत, अमित शाह ने की शिवराज से बात

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को हुए बस हादसे में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 50 लोगों से भरी बस नहर में गिर गई थी, जिसके बाद लोगों को बचाने का काम जारी है.

UB India News by UB India News
February 16, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, मध्यप्रदेश
0
मध्य प्रदेश के सीधी बस हादसे में अबतक 38 की मौत, अमित शाह ने की शिवराज से बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार को एक बड़ा बस हादसा हुआ है. अभी तक यहां हादसे में कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है. सीधी से सतना जा रही बस सुबह के वक्त नहर में गिर गई, जिसमें करीब 50 लोग सवार थे. अभी तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

कैसे हुआ सीधी बस हादसा?
जानकारी के मुताबिक, करीब 50 यात्रियों से भरी हुई बस सीधी से सतना जा रही थी, जिस दौरान ये भयावह हादसा हुआ. रास्ते पर जब सामने से बोलेरो गाड़ी आ रही थी तब ड्राइवर उसे साइड देने लगा और उसी दौरान ये भयावह हादसा हुआ.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मुआवजे का किया गया ऐलान, अमित शाह भी एक्टिव
इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है. साथ ही दो मंत्रियों को घटना स्थल पर भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द बचाव कार्य किया जा सके.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में शिवराज सिंह चौहान से बात की है और जल्द से जल्द बचाव कार्य कराने को लेकर चर्चा की है. अमित शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

घटना के बाद एसडीआरएफ, डाइवर्स समेत अन्य लोगों को यहां पर बुलाया गया और नहर में डूबे लोगों को निकालने की कोशिश की गई. लाशों को निकालने के लिए बाणसागर नहर के पानी को कम करना पड़ा और उसे सिहावल में छोड़ दिया गया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे के बाद घटना का संज्ञान लिया और जिला कलेक्टर से तुरंत इस मामले को तुरंत एक्शन लेने को कहा है. राज्य सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि वो भी तुरंत हादसे वाली जगह पर पहुंच रहे हैं और जिन लोगों की तलाश नहीं हो पाई है, उन्हें निकालने की कोशिश हो रही है.

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो मंत्रियों को घटना स्थल पर भेजा है. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को रु. पांच लाख की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी.

बस में करीब 54 यात्रियों के सवार होने की सूचना सामने आ रही है. हादसे के बाद 7 लोग तैरकर बाहर निकल आए, 4 लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं. नहर इतनी गहरी थी कि पूरी बस उसमें डूब गई. यह हादसा रामपुर नैकि‍न थाना क्षेत्र के पटना पुल पर हुआ.

हादसे के बाद बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है जिससे बस को पानी के तेज बहाव में बहने से रोका जा सके. क्रेन के जरिये बस को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.

हादसे की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर से सीधी बात की और कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश देते हुए बाणसागर डैम से नहर की ओर आ रहे पानी को रोकने की बात कही. सीएम के निर्देश मिलने से पहले ही मौके पर क्रेन समेत बचाव कार्य में जरूरी आवश्यकताओं को घटना स्थल तक पहुंचा दिया गया.

गोताखोरों को नहर में यात्रियों की खोजबीन के लिए पहुंचाया गया और मौके पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिये पहुंच गई. बाणसागर नहर के जल स्तर को कम करने के के लिए आगे की सिहावल नहर को चालू कर दिया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
मोहन भागवत से मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात पर पश्चिम बंगाल में चढ़ा सियासी पारा

मोहन भागवत से मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात पर पश्चिम बंगाल में चढ़ा सियासी पारा

पुदुच्चेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त झटका ,गवाया बहुमत

पुदुच्चेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त झटका ,गवाया बहुमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend